24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

Paris Olympics 2024: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ओलंपिक से पहले पेरिस पहुंची

पेरिस: भारतीय पुरुष हॉकी टीम शनिवार शाम ओलंपिक 2024 से पहले पेरिस पहुंच गई। हॉकी इंडिया और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस खबर को साझा की। खेल मंत्री ने वीडियो भी शेयर किया है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम 1980 के बाद पुरुष हॉकी का पहला स्वर्ण पदक जीतने उतरी है। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने फैंस से टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने की अपील की। हॉकी इंडिया ने लिखा- भारतीय पुरूष हॉकी टीम अपने सपनों का उड़ान भरने ओलंपिक गांव पहुंची। ओलंपिक सपना अब शुरू होता है! वहीं, खेल मंत्री ने लिखा- हमारी शानदार हॉकी टीम ओलंपिक गांव में बाकी दल के साथ शामिल होने के लिए पेरिस पहुंची है। आइए उनका हौसला बढ़ाएं क्योंकि उनकी नजर पदक पर है। हमें आप पर विश्वास है टीम। शुभकामनाएं!

टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीतने के बाद भारतीय टीम की नजर अपने पदक का रंग बदलकर स्वर्ण पर टिकी होगी। भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पेरिस 2024 ओलंपिक अभियान की शुरुआत 27 जुलाई को करेगी। पूल-बी में उसका पहला मैच न्यूजीलैंड से है। इसके बाद 29 जुलाई को भारतीय टीम अर्जेंटीना से, 30 जुलाई को आयरलैंड से और एक अगस्त को बेल्जियम से भिड़ेगी। टीम इंडिया ग्रुप चरण का अपना अंतिम मैच दो अगस्त को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। शीर्ष चार में रहने से भारत नॉकआउट चरण में पहुंच जाएगा।

पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत 26 जुलाई से होगी और यह बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंट 11 अगस्त को समाप्त होगा। भारत 2020 टोक्यो ओलंपिक के अपने सात पदकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ना चाहेगा, जिसमें एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ओलंपिक में शानदार इतिहास रहा है। टीम ने आठ स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक समेत 12 ओलंपिक पदक हासिल किए हैं। अब हरमनप्रीत की अगुआई वाली टीम का लक्ष्य तालिका में एक और पदक जोड़ना होगा।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक में कब-कब पदक जीतेपेरिस 2024 ओलंपिक के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम:
गोलकीपर: पीआर श्रीजेश
डिफेंडर : जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय
मिडफील्डर: राजकुमार पाल, शमशेर सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद
फॉरवर्ड: अभिषेक, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, मनदीप सिंह, गुरजंत सिंह
रिजर्व: नीलकांत शर्मा, जुगराज सिंह, कृष्ण बहादुर पाठक।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles