37 C
New Delhi
Saturday, April 19, 2025

Paris Olympics: 124 साल के इतिहास में भारत के लिए कई पल ऐताहिसक रहे, जानिए ऐसे की कुछ खास पलों के बारे में

नई दिल्ली: भारतीय खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने के लिए तैयार है। 100 से ज्यादा एथलीट देश के लिए मेडल की दावेदारी पेश करेंगे। भारत साल 1900 से इन खेलों में हिस्सा ले रहा है। भारत ने अब तक इन खेलों में 35 मेडल जीते हैं। 124 साल के इतिहास में भारत के लिए कई पल ऐताहिसक रहे। जानिए ऐसे की कुछ खास पलों के बारे में

भारत का पहला प्रतिभागी?
भारत ने पहली बार 1900 में ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया था। भारत की ओर से ब्रिटेन के नॉर्मन पिटकार्ड ने हिस्सा लिया। वह भारत के पहले प्रतिभागी थे। उन्होंने एथलेटिक्स के 200 मीटर और 200 मीटर हर्डल में हिस्सा लिया। उन्होंने भारत के लिए पहला मेडल भी जीता था।

भारत की पहली महिला प्रतिभागी?
निलिमा घोष भारत की ओर से ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली पहली महिला खिलाड़ी थीं। उन्होंने 17 साल की उम्र में 1952 में हेलसिंकी में हुए ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया था। वह 100 मीटर हर्डल में हिस्सा लिया और वह आखिरी स्थान पर रही थी। इसके बाद उन्होंने 80 मीटर हर्ड में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

भारत ने कब और किस खेल में जीता पहला गोल्ड मेडल?
भारत ने पहला गोल्ड मेडल साल 1928 में एमस्टाडैम में हुए ओलंपिक खेलों में मिला था। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने यह गोल्ड मेडल जीता था। वह टूर्नामेंट में कोई मैच नहीं हारी थी और न ही उनके खिलाफ एक भी गोल हुआ था। टीम ने फाइनल में नीदरलैंड्स को 3-0 से मात दी थी।

पहला व्यक्तिगत गोल्ड मेडल किसने जीता था?
भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल अभिनव बिंद्रा ने जीता था। उन्होंने साल 2008 में बीजिंग में हुए खेलों 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा वह किसी ओलंपिक में कोई मेडल नहीं जीत सके।

पहली महिला ओलंपिक मेडलिस्ट?
भारत के लिए ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली ओलंपिक मेडलिस्ट कर्णम मल्लेश्वरी हैं। साल 2000 में सिडनी में हुए ओलंपिक खेलों में उन्होंने 69 किलोग्राम वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। उन्होंने स्नैच में 110 और क्लीन एंड जर्क में 130 किलोग्राम का वजन उठाया था।

एक से ज्यादा मेडल जीतने वाला पहला खिलाड़ी कौन है?
भारत के लिए दो ओलंपिक मेडल जीतने वाले पहले खिलाड़ी सुशील कुमार हैं। उन्होंने साल 2008 में 66 किलोग्राम वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसके बाद अगले ओलंपिक यानी लंदन में उन्होंने अपने इस ब्रॉन्ज को सिल्वर मेडल बदल दिया। तब भी वह उसी वेट कैटेगरी में उतरे थे।

आजादी के बाद भारत का पहला ध्वजवाहक कौन था?
भारत की ओर से आजादी के बाद पहले ध्वजवाहक फुटबॉल कप्तान तालीमेरेन आओ थे। नागालैंड का यह खिलाड़ी डॉक्टर था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles