35.7 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026

Paris Olympics : किरण पहल ने राष्ट्रीय अंतर राज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कोटा हासिल किया

नई दिल्ली: भारतीय महिला एथलीट किरण पहल ने गुरुवार को राष्ट्रीय अंतर राज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले महीने से होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए कोटा हासिल कर लिया है। किरण ने सेमीफाइनल में 50.92 सेकेंड का समय निकालकर महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में पेरिस ओलंपिकके लिए क्वालिफाई किया।

महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में क्वालिफाइंग मार्क 50.95 सेकेंड था जिससे किरण अगले महीने होने वाले ओलंपिक के लिए कोटा हासिल करने में सफल रहीं। यह इस सत्र में उनका सर्वश्रेष्ठ समय था और इसके साथ ही वह 51 सेकेंड से कम समय में रेस पूरी करने वाली दूसरी भारतीय महिला भी बनीं। वह गुजरात की देवी अनिबा जाला से आगे रहीं जिन्होंने 53.44 सेकेंड के समय से दूसरा स्थान प्राप्त किया। केरल की स्नेहा के 53.51 सेकेंड से तीसरे स्थान पर रहीं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles