39.8 C
New Delhi
Thursday, April 10, 2025

Paris Paralympics: देश के लिए मेडल जीतने उतरेंगे भारत की ओर से 84 खिलाड़ी, जानें कौन हैं मेडल लाने के सबसे बड़े दावेदार

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक में 6 मेडल जीतने के बाद अब भारतीय पैरा एथलीट फ्रांस की राजधानी में देश के लिए मेडल जीतने उतरेंगे भारत की ओर से 84 खिलाड़ियों का दल इस बार पैरालंपिक खेलों में हिस्सा लेगा टोक्यो में 18 मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी इस बार 25 मेडल जीतने का लक्ष्य लेकर उतरेंगे बीते 3 सालों में भारत के कई पर एथलीट्स ने खुद को साबित किया है वहीं कुछ ऐसे हैं जो टोक्यो की अपनी सफलता को एक बार फिर से पेरिस में दोहराना चाहेंगे

सुमित अंतिल – सुमित अंतिल पुरुष जेवलिन F64 में डिफेंडिंग पैरालंपिक चैंपियन और दो बार के डिफेंडिंग विश्व चैंपियन हैं। 26 साल के सुमित पेरिस 2024 में अपने ही विश्व रिकॉर्ड 73.29 मीटर को तोड़ने का प्रयास करेंगे। वह लगातार दूसरा गोल्ड मेडल जीतकर नीरज चोपड़ा का अधूरा काम पूरा करना चाहेंगे। नीरज जैवलिन थ्रो में गोल्ड का बचाव नहीं कर सके थे। हालांकि अंतिल के पास यह मौका है।

दीप्ति जीवनजी– दीप्ति जीवनजी ने 2024 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खुद को साबित किया। उन्होंने महिलाओं की 400 मीटर टी20 स्पर्धा में 55.06 सेकंड के समय के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया। वहीं जीवानजी ने 2022 हांग्जो एशियाई पैरा गेम्स में गोल्ड मेडल जीता। दीप्ति अब पेरिस 2024 में अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल करने के लिए तैयार हैं।

अवनी लेखरा – अवनी लेखरा पेरिस में भारत की मेडल की बड़ी उम्मीद होंगी। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था। अब अपने खिताब का बचाव करने उतरेंगे। वहीं वह पिछली बार आर8 महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन SH1 इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल लेकर आई थीं और इस बार उसका रंग बदलने उतरेगी। अवनी ने 2022 एशियाई पैरा गेम्स में भी स्वर्ण पदक जीता था।

मानसी जोशी– बैडमिंटन स्टार मानसी जोशी से भी देश को मेडल की उम्मीद है। मानसी वर्ल्ड चैंपियनशिप में सात मेडल जीत चुकी हैं। इसके अलावा, उन्होंने एशियन गेम्स में तीन बार मेडल जीते हैं। 2022 में वह वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर वन भी बनी। उनका यही प्रदर्शन उन्हें पेरिस में भी मेडल का दावेदार बनाता है।

मारियप्पन थंगावेलु – पैरा खेलों के स्टार मारियप्पन थंगावेलु दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने रियो ओलंपिक 2016 में गोल्ड और टोक्यो 2020 में सिल्वर मेडल जीता था। इसके अलावा, उन्होंने एशियाई खेलों में रजत और विश्व चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीता था। तमिलनाडु का यह 29 साल का खिलाड़ी पेरिस में एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम करने उतरेगा।

सिमरन शर्मा – एथलीट सिमरन शर्मा ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 200 मीटर T12 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 24.95 सेकंड का पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन किया और गोल्ड मेडल जीता। सिमरन के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद उनसे पेरिस ओलंपिक में भी गोल्ड की उम्मीद की जा रही है।

मनीष नरवाल – भारत के स्टार निशानेबाज मनीष नरवाल पर एक बार फिर नजरें टिकी होंगी। नरवाल ने टोक्यो में मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल एसएच1 में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं एशियन पैरा गेम्स में उन्होंने हांगझू में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता। नरवाल अपने गोल्ड का बचाव करने उतरेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles