27.3 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

परमानंद भाई पटेल ट्रॉफी: ओजस्व-प्रियांशु के शतकों से भोपाल मजबूत स्थिति में

एनएसटी न्यूज, भोपाल। उज्जैन में मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित परमानंद भाई पटेल अंडर-22 क्रिकेट प्रतियोगिता में भोपाल संभाग ने शहडोल संभाग के खिलाफ पहले दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच पर पकड़ मजबूत कर ली है। भोपाल टीम के कप्तान प्रारब्ध मिश्रा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भोपाल ने 5 विकेट पर 416 रन बना लिए। खब्बू बल्लेबाज ओजस्व यादव ने 144 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि प्रियांशु प्राण ने आक्रामक अंदाज में 114 रन बनाए। पारी की शुरुआत में तनिष्क यादव ने 45 और आयुष अवस्थी ने 21 रन का योगदान दिया। मीत त्रिपाठी 71 रन बनाकर नाबाद रहे। शहडोल की ओर से प्रयाग चतुर्वेदी, प्रशांत मिश्रा सहित पांच गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला। भोपाल की मजबूत शुरुआत से मुकाबला पूरी तरह उसकी पकड़ में नजर आ रहा है। मैच का दूसरा दिन मंगलवार को खेला जाएगा।

एमएम जगदाले ट्रॉफी U-15: भोपाल डिवीजन का मजबूत आगाज

जबलपुर में मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित एमएम जगदाले ट्रॉफी अंडर-15 इंटर डिवीजनल प्रतियोगिता में भोपाल और जबलपुर डिवीजन के बीच तीन दिवसीय मैच का आगाज हुआ। नीमखेड़ा स्थित एमपीसीए मैदान पर खेले जा रहे इस मुकाबले में भोपाल डिवीजन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन 90 ओवर में 4 विकेट पर 315 रन बना लिए। प्रखर सिंह ने 142 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि ग्रंथ प्रजापति 140 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। दोनों बल्लेबाजों ने जबलपुर के गेंदबाजों को कोई खास मौका नहीं दिया और मजबूत साझेदारी निभाई। जबलपुर की ओर से रुद्राक्ष, मानवेन्द्र और आर्यन को एक-एक विकेट मिला। भोपाल की स्थिति बेहद मजबूत नजर आ रही है। मैच का दूसरा दिन बुधवार को खेला जाएगा।

अंडर-18 क्रिकेट में अकीरा अकादमी की जीत, रजत सिंह का शतक

भाेपाल में बीडीसीए अंडर-18 क्रिकेट टूर्नामेंट में अकीरा क्रिकेट अकादमी ने शिवाय क्रिकेट अकादमी को पहली पारी की बढ़त के आधार पर हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच के दूसरे दिन शिवाय अकादमी 137 रन पर सिमट गई। जवाब में अकीरा अकादमी ने दूसरी पारी में 5 विकेट पर 237 रन बनाए। रजत सिंह ने 124 रन की बेहतरीन शतकीय पारी खेलकर टीम की जीत सुनिश्चित की। गेंदबाजी में इशांक शर्मा और लक्ष्य पांडेय ने तीन-तीन विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई। शिवाय की ओर से समर्थ सिंह ने चार विकेट लिए, लेकिन टीम जीत से दूर रह गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles