नई दिल्ली : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, और इससे पहले पैट कमिंस ने इंडिया-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। इस टीम में उन्होंने केवल उन खिलाड़ियों को शामिल किया है जो पहले ही रिटायर हो चुके हैं। इसके चलते, भारत के आक्रमक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और सौरव गांगुली को इस चयन से बाहर रखा गया है।
कमिंस ने स्टार स्पोर्ट्स पर अपनी इस टीम का चयन किया और उन्होंने कहा कि मैं भारत के खिलाफ इस वनडे सीरीज में नहीं खेल पाऊंगा और निश्चित रूप से ये निराश करने वाला है। उन्होंने कहा कि रोहित और कोहली शायद ऑस्ट्रेलिया में आखिरी बार सीमित प्रारूप में खेलते हुए नजर आएंगे। ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों के लिए उन्हें यहां खेलते हुए देखने का यह आखिरी मौका हो सकता है।
पैट कमिंस का इंडिया-ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन चयन
कमिंस द्वारा चुनी गई प्लेइंग इलेवन में केवल 3 भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम के 8 खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने ओपनिंग जोड़ी के रूप में अपने पूर्व साथी डेविड वार्नर और भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर को चुना है। मध्यक्रम में रिकी पोंटिंग, स्टीव स्मिथ, शेन वॉटसन और माइकल बेवन को शामिल किया गया है, जिन्होंने अपने-अपने दौर में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
कमिंस ने अपनी इस टीम में विकेटकीपर के रूप में धोनी को चुना जबकि स्पिनर के रूप में उन्होंने अपनी इस टीम में शेन वॉर्न को रखा। उन्होंने अनिल कुंबले को इस टीम में जगह नहीं दी। तेज गेंदबाज के रूप में कमिंस ने अपनी इस टीम में ब्रेट ली, ग्लेन मैक्ग्रा और जहीर खान को जगह दी।
पैट कमिंस ने चुनी भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे प्लेइंग इलेवन (रिटायर प्लेयर)
डेविड वार्नर, सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, स्टीव स्मिथ, शेन वॉटसन, माइकल बेवन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), ब्रेट ली, शेन वॉर्न, जहीर खान, ग्लेन मैक्ग्रा।

