39.7 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025

पीबीएल-4: साइना-सिंधु समेत 8 खिलाड़ियों पर लगी 80-80 लाख की बोली

नई दिल्ली। प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के चौथे सीजन के लिए टीमें तैयार हो गई हैं। इसके लिए सोमवार को खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इसमें पीवी. सिंधु, साइना नेहवाल, किदांबी श्रीकांत, कैरोलिना मारिन, विक्टर एक्सेलसन समेत 8 खिलाड़ियों पर 80 लाख रुपए की बोली लगी। इन 8 खिलाड़ियों समेत कुल 14 खिलाड़ियों को 50 लाख रुपए से अधिक का कॉन्ट्रैक्ट मिला।
पहली बार उतरेगी पुणे सेवन एसेस की टीम
इस सीजन से एक नई पुणे सेवन एसेस कोर्ट पर नजर आएगी। कोर्ट पर इसकी बागडोर ओलंपिक चैंपियन स्पेन की कैरोलिना मारिन संभालेंगी। यूथ ओलंपिक में हिस्सा ले रहे लक्ष्य सेन को भी इसी टीम ने खरीदा है। इस टीम का मालिकाना हक बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू के पास है।
मुंबई के टॉप-2 खिलाड़ी विदेशी
मुंबई के दो सबसे महंगे खिलाड़ी विदेशी हैं। उसने ली योंग दाई के 80 लाख रुपए में खरीदा। एंड्रेस एंटोसेन पर 55 लाख की बोली लगाई। उसने डबल्स की भारतीय स्पेशलिस्ट अश्वनी पोनप्पा को 32 लाख रुपए की सर्वाधिक बोली लगाई।
लीग में दूसरी बार हुई ओपन नीलामी
पीबीएल के तीन साल के इतिहास में यह पहला मौका होगा, जब खिलाड़ियों का जर्सी का रंग बदलेगा। दरअसल, पीबीएल में यह सिर्फ दूसरा मौका है जब खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इससे पहले पीबीएल की नीलामी 2015 में हुई थी। तब फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों के बीच में तीन साल का करार हुआ था। इस बार नए सिरे से नीलामी हुई है, जिसकी खास बात यह रही कि किसी भी फ्रेंचाइजी के पास राइट टू मैच और खिलाड़ी को रिटेन करने का अधिकार नहीं था।
इन पर लगी 50 लाख रुपए से अधिक की बोली

खिलाड़ी——————————–टीम———————————–कीमत (रु.)
साइना नेहवाल———————–नार्थईस्ट योद्धाज——————80 लाख
पीवी सिंधु—————————–हैदराबाद हंटर्स———————80 लाख
कैरोलिना मारिन ——————-पुणे 7 एसेस ———————80 लाख
किदांबी श्रीकांत ———————बेंगलुरू रैप्टर्स ——————–80 लाख
विक्टर एक्सेलसन —————-अहमदाबाद स्मैश मास्टर्स——-80 लाख
एचएस प्रणय ———————-दिल्ली डैशर्स ———————–80 लाख
ली योंग दाई ———————–मुंबई रॉकेट्स ———————-80 लाख
सुंग जीनू चेन्नई —————–स्मैशर्स ——————————–80 लाख
सोन वान हो ———————-अवध वारियर्स ———————–70 लाख
टॉमी सुगिआटरे ——————दिल्ली डैशर्स ————————–70 लाख
लीनू इल —————————हैदराबाद हंटर्स ———————–60 लाख
एंड्रेस एंटोसेन ———————मुंबई रॉकेट्स ————————55 लाख
क्रिस एडकॉक ———————चेन्नई स्मैशर्स ———————-54 लाख
सत्विकसाइराज रैंकीरेड्डी——–अहमदाबाद स्मैश मास्टर्स———-52 लाख

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles