31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

महेंद्र के दोहरे प्रदर्शन से पीपुल्स की रोमांचक जीत

भोपाल। महेंद्र चतुर्वेदी के दोहरे प्रदर्शन की मदद से पीपुल्स ने स्वदेश को चार विकेट से हराकर 24वें आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की है।

ओल्ड कैंपियन मैदान पर रविवार को स्वदेश ने टास जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उसने 20 ओवर में पांच विकेट पर 156 रन बनाए। इसमें मो. गनी ने 48, भूषण 28, सिद्धार्थ 16 और कप्तान अक्षत शर्मा ने 18 रन बनाए। पीपुल्स समाचार के लिए महेंद्र चतुर्वेदी ने दो विकेट लिए। जबकि विवेक साध्य, दीपक विश्वकर्मा और अजगर ने 1-1 विकेट लिए।

जवाब में पीपुल्स ने जरूरी रन 19.5 ओवर में छह विकेट पर बना लिए। इसमें महेंद्र चतुर्वेदी ने 45 गेंदों में 64 रन बनाए। जबकि असगर ने 31 रनों का योगदान दिया। अजय ने दो विकेट लिए। पीयूष मिश्रा, राहुल, श्याम और रणधीर ने 1-1 विकेट लिए। महेंद्र राधारमण मैन आफ द मैच चुने गए। उन्हें आईईएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन बीएस यादव ने पुरस्कृत किया।

कल के मैच
भास्कर बनाम पत्रिका
सुबह 9.00 बजे

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles