27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

पी.कश्यप कोरिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

जेजु (कोरिया) । भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पारूपल्ली कश्यप ने आज यहां पुरूष एकल में चीन के झोउ झेकी पर तीन गेम तक चले मैच में रोमांचक जीत दर्ज करके कोरिया मास्टर्स ग्रां प्री के क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी। कश्यप ने झोउ को 45 मिनट तक चले मैच में 21-11 13-21 21-8 से हराया। उनका अगला मुकाबला स्थानीय खिलाड़ी जियोन हियोक जिन से होगा जिन्हें छठी वरीयता हासिल है। हैदराबाद के इस शटलर ने पहले गेम में 3-1 की बढ़त से शुरूआत करके धीरे . धीरे इसे मजबूत किया और फिर यह गेम अपने नाम किया। दूसरे गेम में झोउ ने 11-6 की बढ़त हासिल कर ली। कश्यप ने हालांकि बीच में अंतर 12-13 तक पहुंचा दिया था लेकिन चीनी खिलाड़ी यह गेम जीतकर मैच को बराबरी पर लाने में सफल रहा। अपने प्रतिद्वंद्वी के प्रदर्शन से सतर्क कश्यप ने इसके बाद किसी तरह की ढिलायी नहीं बरती और निर्णायक गेम में 8-3 की बढ़त हासिल करने के बाद चीनी खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles