40.1 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025

फेंसिंग अकादमी के खिलाड़ी सत्यम भटेले थाईलेण्ड में दिखाएंगे जौहर

भोपाल:28 फरवरी,मध्य प्रदेश राज्य फेंसिंग अकादमी के खिलाड़ी सत्यम भटेले थाईलैण्ड में 5 मार्च 2017 तक आयोजित एशियन जूनियर एवं कैडैट फेंसिंग चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। पटियाला में पिछले दिनों हुए इंडिया कैम्प में सत्यम भटेले का उक्त चैम्पियनशिप हेतु चयन हुआ है। वे 27 फरवरी केा थाईलैण्ड के लिए रवाना हो गए हैं।

एशियन जूनियर एवं कैडेट फैंसिंग चैम्पियनशिप के लिए सत्यम भटेले के चयन पर प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि वे तलवारवाजी का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और मैडल जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे।खेल मंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में सफलता अर्जित करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। संचालक खेल और युवा कल्याण उपेन्द्र जैन ने भी सत्यम भटेले को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सत्यम भटेले विगत तीन वर्षों से फेंसिंग अकादमी में प्रशिक्षक भूपेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में तलवारबाजी का प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 4 पदक अर्जित किए है। जिसमें एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल है।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles