33.1 C
New Delhi
Wednesday, May 21, 2025

ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने 12 स्वर्ण, 6 रजत और 3 कांस्य पदक जीते

भोपाल। इंदौर में 11 एवं 12 नवम्बर को आयोजित 31वीं सीनियर स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण, 2 रजत और दो कांस्य सहित 10 पदक जीते। इसी तरह 17 से 19 नवम्बर को इंदौर मंे ही आयोजित 31वीं राज्य जूनियर ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में अकादमी के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण, 4 रजत और एक कांस्य सहित 11 पदक अर्जित किए। 31वीं राज्य जूनियर ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में कुनाल डोसले ने -73 किलोग्राम भारवर्ग, क्रिश सोनी ने -58 किलोग्राम भारवर्ग, शशांक सिंह पटेल ने $78 किलोग्राम भारवर्ग और खुशी दुबे ने -46 किलोग्राम भारवर्ग में एक-एक स्वर्ण पदक अर्जित किया।

अभिषेक नामदेव और सुदर्शन गिरी ने पुमसे इवेन्ट की व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में एक-एक स्वर्ण और एक-एक रजत पदक अर्जित किया। इसी तरह अकादमी की खिलाड़ी संजीवनी शुक्ला ने -49 किलोग्राम भारवर्ग तथा विधि साहू ने $68 किलोग्राम भारवर्ग एक-एक रजत पदक और तनीश -59 किलोग्राम भारवर्ग में एक कांस्य पदक प्राप्त किया।

इसी प्रकार 31वीं सीनियर राज्य ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में लतिका भण्डारी ने-53 किलोग्राम भारवर्ग, ईशान शर्मा ने -63 किलोग्राम भारवर्ग, शुभम मगर्दे ने -68 किलोग्राम भारवर्ग, सन्नी यादव ने -80 किलोग्राम भारवर्ग में एक-एक स्वर्ण पदक अर्जित किया। अकादमी के खिलाड़ी पवनदीप राय ने पुमसे इवेन्ट की व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धा में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक अर्जित किया। इसी इवेन्ट में अकादमी के खिलाड़ी जी.आर. विजय संत कुमार ने एक स्वर्ण पदक अर्जित किया। इसी तरह प्रिया जमरा ने -59 किलोग्राम भारवर्ग, दीपक पवार ने -87 किलोग्राम भारवर्ग में एक-एक रजत तथा अक्षय एन. ने -74 किलोग्राम भारवर्ग में एक कांस्य पदक अर्जित किया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles