24.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

म्यांमार में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे अकादमी के खिलाड़ी

भोपाल। म्यांमार में आई.ओ.डी.ए. (इन्टरनेशनल आॅप्टिमिस्ट डिन्गी एसोसिएशन) द्वारा 10 से 17 नवम्बर, 2018 तक आयोजित आप्टिमिस्ट एशियन ओशियन चैम्पियनशिप में म.प्र.राज्य वाॅटर स्पोर्ट्स अकादमी के तीन बालक और तीन बालिका सहित छः खिलाड़ी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। चैम्पियनशिप में भागीदारी के लिए खिलाड़ी आज म्यामार के लिए रवाना हुए।

इनमें कु. उमा चैहान, कु. रितिका दांगी, कु. श्रद्धा वर्मा, आशीष विश्वकर्मा, राज विश्वकर्मा और दाउद कुरैशी शामिल हैं। चैम्पियनशिप में यह खिलाड़ी आॅप्टिमिस्ट क्लाॅस इवेन्ट में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगें।

म्यांमार प्रस्थान करने से पूर्व खिलाड़ियों ने संचालक खेल और युवा कल्याण डाॅ. एस.एल. थाउसेन से सौजन्य भेंट की। खेल संचालक डाॅ. थाउसेन ने खिलाड़ियों से आॅप्टिमिस्ट एशियन ओशियन चैम्पियनशिप की तैयारी के संबंध में विस्तार से जानकारी हासिल की। उन्होंने चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाये दी। इस अवसर पर वाॅटर स्पोर्ट्स अकादमी के तकनीकी सलाहकार एवं मुख्य प्रशिक्षक अर्जुन अवार्डी जी.एल.यादव और सहायक प्रशिक्षक अनिल शर्मा उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles