भोपाल। मप्र राज्य हॉकी अकादमी भोपाल में नए वर्ष के लिए खिलाड़ियों की भर्ती शुरू हो गई है। यहां पर गुरुवार को नए खिलाड़ियों की फिटनेस रिव्यू कमेटी के सदस्यों और स्किल टेस्ट अकादमी के चीफ कोच एम के कौशिक ने लिया। पहले दिन बाेर्डिंग के लिए करीब 32 खिलाड़ी और डे बाेर्डिंग के 24 खिलाड़ी मयूर पार्क स्थित मेजर ध्यानचंद हॉकी अकादमी पहुंचे। अकादमी में हर साल खिलाड़ियों की भर्ती होती है। इन्हें उन खिलाड़ियों की जगह प्रवेश दिया जाता है जो साल भर बाद खराब परफारमेंस के आधार पर बाहर होते हैं।

