26.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

खेल विभाग के कर्मचारी भगवान दास चैधरी को सेवा निवृत्ति पर बिदाई

भोपाल। खेल और युवा कल्याण संचालनालय में पदस्थ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्री भगवान दास चैधरी के आज अधिवार्षिकी पूर्ण कर सेवा निवृत्त होने के फलस्वरूप उन्हें विभागीय अधिकारी कर्मचारियों द्वारा भावपूर्ण बिदाई दी गई। संयुक्त संचालक खेल डाँ. विनोद प्रधान द्वारा सेवानिवृत्त श्री चैधरी का शाल, श्रीफल एवं पुष्पहार से स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। बिदाई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डाँ. विनोद प्रधान ने कहा कि शासकीय अधिकारी कर्मचारी के कार्यों से ही उसकी पहचान कायम होती है। उन्होंने श्री चैधरी के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हंे दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को उप संचालक श्री बी.एस. यादव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर उप संचालक वित्त, श्री एस.आर. सरवर, उपसंचालक (अकादमी) श्री पी.एस. बुन्देला द्वारा श्री चैधरी को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर संचालनालय के अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles