33.9 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

पूजा ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता

पूजा विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली चौथी भारतीय महिला पहलवान
बुडापेस्ट। भारत महिला पहलवान पूजा ढांडा ने गुरुवार को यहां विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। 24 वर्षीय पूजा ने 57 किग्रा में कांस्य पदक के अहम मुकाबले में पिछले साल की यूरोपियन चैंपियन नॉर्वे की ग्रेस जैकब को 10-7 से छकाते हुए मैच अपने नाम किया। पूजा विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली चौथी भारतीय महिला पहलवान बन गई। विश्व चैंपियनशिप में पूजा के अलावा अलका तोमर (2006), गीता फोगाट (2012) और बबीता फोगाट (2012) ने कांस्य पदक जीता था। पूजा ने रेपेचेज में अजरबैजान की एलोना कोलेसनिक को 8-3 से हराया फिर अंतिम कांस्य के मुकाबले मे जैकब को 10-7 से हराते हुए भारत की झोली में कांस्य पदक डाला। पूजा का इस सत्र में यह दूसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीता था।
62 किग्रा के लिए रेपेचेज मुकाबले में ओलंपिक कांस्य पदक विजेता महिला पहलवान साक्षी मलिक की चुनौती टूट गई। साक्षी ने रेपेचेज में हंगरी की मरियाना सास्तिन से कड़ा मुकाबला किया लेकिन उन्हें 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। रितु फोगाट (50 किग्रा) ने भी कांस्य पदक के मुकाबले में जगह बनाई थी। लेकिन वह कांस्य पदक के मुकाबले में यूक्रेन की ओकसाना लिवाच से 5-10 से पराजित हो गई। रितु को पांचवा स्थान प्राप्त हुआ। अन्य भारतीय महिला पहलवानों में नवजोत कौर (68 किग्रा) रेपेचेज में हार गईं। पिंकी (53 किग्रा), सीमा (55 किग्रा), सरिता (59 किग्रा), रजनी (72 किग्रा) और किरण (76 किग्रा) पदक दौड़ में पहुंच नहीं पाई। ग्रीको रोमन के मुकाबले गुरुवार को शुरू हुए लेकिन चार पहलवानों ने निराश किया। विजय (55 किग्रा), गौरव (63 किग्रा), कुलदीप मलिक (72 किग्रा) और हरप्रीत सिंह (82 किग्रा) अपने-अपने क्वालीफिकेशन दौर के मुकाबले हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles