Praveen Kumar मुंबई इंडियंस के नए कप्तान Hardik Pandya से खफा

0

नई दिल्ली:  भारतीय टीम के पूर्व पेसर प्रवीण कुमार (Praveen Kumar) ने मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की जमकर आलोचना की। प्रवीण ने हार्दिक पांड्या पर तंज कसते हुए कहा कि आईपीएल से कुछ महीने पहले इंजर्ड हो जाते है। आप अपने देश के लिए नहीं खेलते और ना ही अपने राज्य के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और फिर सीधा आईपीएल खेलने पहुंच जाते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए।

Praveen Kumar का Hardik Pandya पर जमकर फूटा गुस्सा
दरअसल, हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) वनडे विश्व कप 2023 के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके बाद वह टूर्नामेंट से बाहर हुए। इसके बाद उन्हें आईपीएल 2024 के लिए मुंबई ने ट्रेड किया और उनकी मुंबई में सिर्फ वापसी ही नहीं हुई, बल्कि उन्हें मुंबई टीम की कमान भी सौंपी गई। रोहित शर्मा से कप्तानी छीनने के बाद हार्दिक को नया कप्तान बनाया गया। इस फैसले से हर कोई हैरान रह गया। बता दें कि हार्दिक पांड्या ने इंजर्ड होने की वजह से एक भी घरेलू क्रिकेट मैच नहीं खेला। इस कड़ी में भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार (Praveen Kumar) ने हार्दिक पर तंज कसा हैं। उन्होंने कहा कि आईपीएल से आप दो महीने पहले इंजर्ड हो जाते हैं और फिर आप अपने देश के लिए भी नहीं खेलते और ना ही आप घरेलू क्रिकेट में अपने राज्य के लिए खेलते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। मैं मानता हूं कि पैसा कमाना अच्छा है, लेकिन आपको देश और राज्य के लिए भी खेलना चाहिए। आज के दौर में लोग सिर्फ आईपीएल को ही महत्वपूर्ण समझ रहे हैं।

IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगें हार्दिक
आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या करते हुए नजर आएंगे। मुंबई टीम ने मिनी ऑक्शन से पहले हर किसी को चौंकाते हुए आईपीएल के 17वें सीजन के लिए हार्दिक पांड्या को अपना कप्तान नियुक्त कर दिया था। इस सीजन मुंबई ने हार्दिक को ट्रेड किया और इसके बाद उन्हें रोहित की जगह कप्तान बना दिया। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस से 23 मार्च को होना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here