23.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

विराट ने अनुष्का शर्मा को दिया जीत का क्रेडिट, नम आंखों के साथ टीम का हौंसला बढ़ाते हुए नजर आईं प्रीति जिंटा

नई दिल्ली: 17 साल के लंबे इंतजार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आखिरकार IPL 2025 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इसका फाइनल मुकाबला प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स के साथ था। आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच कांटे की टक्कर हुई लेकिन, अंत में संघर्षों के बाद विराट कोहली की टीम ने जीत हासिल की। RCB के खिलाड़ियों और उनके फैंस के बीच जबरदस्त खुशी का माहौल है। जीत के बाद विराट मैदान में ही रोने लगे। अनुष्का शर्मा ने गले लगाकर उन्हें संभाला। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विराट ने इस जीत का क्रेडिट पत्नी अनुष्का को दिया है। वहीं, हार के बाद प्रीति जिंटा का रिएक्शन वायरल हो रहा है। उनके लिए ये एक भावुक पल था। वो मायूस चेहरा और नम आंखों के साथ टीम का हौंसला बढ़ाते हुए नजर आईं।

IPL 2025 की ट्रॉफी जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विराट कोहली और पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा की खूब तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रीति जिंटा का मैच को लेकर हौंसला बुलंद था और टीम की मेहनत पर काफी भरोसा था। लेकिन, शायद ये जीत किस्मत में नहीं थी। हार के बाद प्रीति का दिल टूट गया। वो मैदान में टीम का हौंसला बढ़ाने के लिए उतरीं तो जरूर लेकिन, उनके चेहरे पर हार का गम साफ तौर से देखने के लिए मिला। उनका मायूस चेहरा और नम आंखें उनके दिल के दर्द को बयां कर रहे थे। इस दौरान उनका मन काफी भारी लगा। प्रीति जिंटा को भी IPL की ट्रॉफी का इंतजार था, जो इस साल भी अधूरा रह गया। IPL 2025 बेहद ही खास था। जहां आरसीबी ने 17 साल के इतिहास में पहली बार आईपीएल जीता है वहीं, पंजाब किंग्स भी अपना पहला टाइटल जीतना चाहते थे। लेकिन, वो फाइनल हार गए हैं। प्रीति जिंटा 2008 से ही पंजाब किंग्स के साथ जुड़ी हैं। हर सीजन में ही उनका टीम के साथ इमोशनल सपोर्ट देखने के लिए मिलता है।

इसके साथ ही सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के भी कई वीडियोज और फोटोज सामने आए हैं। 17 साल में पहली बार ऐतिहासिक जीत के बाद विराट इमोशनल दिखे। वह मैदान में रोने लगे। अनुष्का शर्मा ने उन्हें गले लगाकर संभाला। इस जीत के बाद अनुष्का भी काफी खुश और इमोशनल दिखीं। वह पति की हार और जीत में उनका सपोर्ट करने के लिए हमेशा साथ खड़ी रहती हैं। ऐसे में इस जीत का क्रेडिट उन्होंने एक्ट्रेस को ही दिया है और कहा कि वह 2014 से यहां आती हैं और आरसीबी को सपोर्ट करती हैं। इसलिए उनके लिए भी ये 11 साल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली कहते हैं कि अनुष्का लगातार उनके साथ यहां खड़ी रहीं। क्रिकेटर कहते हैं कि खेलों में आना, कठिन मैच देखना, हमें हारते हुए देखना, आपका लाइफ पार्टनर खेलने के लिए क्या करता है, त्याग, कमिटमेंट, और हर मुश्किल समय में साथ देना। यह कुछ ऐसा है जिसे आप शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोहली का मानना है कि जहां वो जीत के लिए मैदान में संघर्ष करते रहे वहीं, अनुष्का का भी संघर्ष पर्दे के पीछे रहा है। कोहली शुरू से ही आरसीबी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब प्रोफेशनल रूप से इसे खेला जाता तो ही समझ पाते हैं कि पर्दे के पीछे कितनी सारी चीजें होती हैं। किन चीजों से गुजरना पड़ता है। विराट कहते हैं कि अनुष्का ने उनका सबसे बुरा समय देखा है। उनके उतार-चढ़ाव में साथ रहीं। उन्होंने सब कुछ महसूस किया। विराट कहते हैं कि अनुष्का भी बैंगलोर से हैं तो उनका भी आरसीबी से खास रिश्ता रहा है। ये उनके लिए स्पेशल है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles