30.5 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

प्रेसिडेंट इलेवन 237 रन से जीता, U-22 इंटर क्लब टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचा

एनएसटी भोपाल, भोपाल। U-22 इंटर क्लब/अकादमी बॉयज क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रेसिडेंट इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली। भोपाल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित मैच फेथ क्रिकेट क्लब मैदान पर प्रेसिडेंट इलेवन और भोपाल क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। प्रेसिडेंट इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 5 विकेट पर 312 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से तनिष्क यादव ने शानदार 137 रनों की पारी खेली, जबकि मानवेन्द्र सिंह ने 76 रन जोड़े। भोपाल क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में सूरज बघेल ने 3 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोपाल क्रिकेट अकादमी 24.5 ओवर में केवल 75 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से सचिन ने सर्वाधिक 23 रन बनाए। प्रेसिडेंट इलेवन की गेंदबाजी में शिवांश चतुर्वेदी चमके, जिन्होंने 5 विकेट लिए। अदीब रहमान और नयन ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। प्रेसिडेंट इलेवन ने यह मुकाबला 237 रन से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। बुधवार को टीम का मुकाबला फेथ ग्राउंड पर सेंचुरियन क्रिकेट अकादमी से होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles