31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

मध्य प्रदेश की प्रियंका और अंजलि ने जीते स्वर्ण पदक

भोपाल। मध्य प्रदेश की अंजलि झारिया और प्रियंका चौपड़ा ने आईएफएस वर्ल्ड स्कूल कॉम्बैट गेम्स में देश को दो स्वर्ण पदक दिलाए। स्पर्धा में गुरुवार को खेले गए बालिका वर्ग में मप्र की करातेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीते। स्पर्धा में व्यक्तिगत काता इवेंट के -52 किग्रा में अंजलि ने और -56 किग्रा में प्रियंका ने सोने पर कब्जा जमाया। वहीं मप्र की ही अनुष्का ने रजत पाया। साथ ही वैष्णवी और वैशाली ने एक-एक कांस्य पदक जीते। यहां आखिरी दिन भारत के खाते में कुल दो गोल्ड, पांच सिल्वर और दो ब्रांज मैडल आए हैं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles