34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

दिल्ली रणजी टीम में पहली बार प्रियांश आर्या, नीतीश राणा की वापसी

नई दिल्ली. दिल्ली की रणजी टीम में इस बार युवा बल्लेबाज़ प्रियांश आर्या को पहली बार जगह मिली है। आर्या ने अपने पहले ही IPL सीज़न में पंजाब किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 475 रन बनाए थे। वह डेब्यू सीज़न में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी रहे। हाल ही में उन्होंने भारत ए के लिए ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ़ शतक लगाकर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था।

नीतीश राणा की वापसी, आयुष बदोनी कप्तान

टीम में नीतीश राणा की भी वापसी हुई है, जिन्होंने दो सीज़न उत्तर प्रदेश से खेलने के बाद दिल्ली क्रिकेट में वापसी की है। दिल्ली प्रीमियर लीग में उन्होंने अपनी टीम ईस्ट दिल्ली राइडर्स को विजेता बनाया था। दिल्ली टीम की कप्तानी आयुष बदोनी को दी गई है, जबकि यश ढुल उपकप्तान होंगे। बदोनी ने पिछले सीज़न में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था और भारत ए की ओर से भी खेल चुके हैं।

पंत की उपलब्धता पर संशय, इशांत को जगह नहीं

विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत का चयन अभी उनकी फिटनेस और उपलब्धता पर निर्भर है। फिलहाल DDCA ने उन्हें आधिकारिक टीम में शामिल नहीं किया है। अगर वह फिट पाए जाते हैं तो कप्तानी की ज़िम्मेदारी भी संभाल सकते हैं। वहीं, इशांत शर्मा को इस सीज़न रणजी टीम में जगह नहीं दी गई है और वह सिर्फ़ सीमित ओवर क्रिकेट के लिए उपलब्ध रहेंगे। DDCA सचिव अशोक शर्मा ने बताया कि विराट कोहली के विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी खेलने पर अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles