27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

Professional Boxing: युद्ध के बीच चमका यूक्रेन का सितारा, उसिक ने डुबोइस को हराकर जीता खिताब

लंदन: युद्ध से जूझ रहे यूक्रेन के 38 वर्षीय मुक्केबाज ओलेक्जेंडर उसिक ने दुनिया को फिर अपनी ताकत का लोहा मनवाया। डैनियल डुबोइस को पांचवें राउंड में नॉकआउट कर दिया। इस जीत के साथ उसिक ने दोबारा निर्विवाद विश्व हैवीवेट चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। उसिक ने डुबोइस को एक जोरदार बाएं हुक से हराया, जिससे वह विश्व मुक्केबाजी संघ, परिषद और संगठन के बेल्ट्स बरकरार रखने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी महासंघ बेल्ट भी वापस जीतने में सफल रहे। उसिक ने पिछले साल फ्यूरी को दो बार हराकर निर्विवाद हैवीवेट चैंपियन का खिताब जीता था।

उसिक अब दो बार हैवीवेट चैंपियन बनने वाले तीसरे बॉक्सर बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ मोहम्मद अली और फ्लोएड पैटरसन ने हासिल की थी। उसिक ने कहा, मैंने साढ़े तीन महीने तैयारी की और इस दौरान परिवार और अपनी पत्नी को नहीं देखा। मैं घर वापस जाना चाहता हूं। यूट्यूबर जैक पॉल ने उन्हें एमएमए फाइट का नियौता दिया है। भारतीय पेशेवर मुक्केबाज निशांत देव ने अमेरिकी मुक्केबाज लक्वान इवांस को हराया। 24 वर्षीय निशांत ने मुकाबले के छठे राउंड में 1:58 मिनट पर टेक्निकल नॉकआउट से जीत हासिल की। यह उनकी लगातार तीसरी जीत रही। 2023 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता निशांत ने इवांस पर लगातार प्रहार किए, जिसके बाद रेफरी ने मुकाबला रोक दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles