नई दिल्ली : चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी पिछले कुछ सीजन से आईपीएल में निचले क्रम पर बल्लेबाजी करने आते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि टीम के अन्य बल्लेबाजों को ज्यादा मौके मिलें और वह खुद बाद में बल्लेबाजी के लिए उतरें। हालांकि ऐसा करने की वजह से धोनी को बहुत कम गेंदें खेलने का मौका मिलता है, जबकि फैंस चाहते हैं कि वह ज्यादा समय तक बल्लेबाजी करते हुए नजर आएं।
धोनी को ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करनी चाहिए
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि आईपीएल 2026 में एमएस धोनी को निचले क्रम की बजाय बल्लेबाजी के लिए ऊपर आना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुजारा के अनुसार अगर धोनी को सिर्फ आखिरी ओवरों में भेजने के बजाय क्रीज पर थोड़ा ज्यादा समय दिया जाए तो वह टीम के लिए ज्यादा प्रभाव डाल सकते हैं। वहीं आईपीएल 2025 में बल्ले से धोनी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और वह औसत ही रहा।
अकेले दम पर मैच पलटने की क्षमता रखते हैं धोनी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चेतेश्वर पुजारा ने JioHotstar से बातचीत में कहा कि एमएस धोनी में आज भी अकेले दम पर मैच का रुख बदलने की काबिलियत है, उन्हें खेलने के लिए ज्यादा गेंदें मिलें। पुजारा का कहना है कि धोनी का 8वें या 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने का कोई खास मतलब नहीं बनता, क्योंकि अगर उन्हें थोड़ा ज्यादा समय मिले तो वह मैच का रुख पलट सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने यह भी कहा कि धोनी के पास ऐसी क्षमता है जो चेन्नई सुपर किंग्स के किसी अन्य बल्लेबाज में नहीं दिखती।
25-30 गेंद खेलकर मैच पलटने की ताकत रखते हैं धोनी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चेतेश्वर पुजारा ने आगे कहा कि अभी एमएस धोनी को सिर्फ पांच या दस गेंदें ही खेलने को मिलती हैं, लेकिन अगर माही भाई 25 या 30 गेंदें खेलें तो वह मैच का रुख पूरी तरह बदल सकते हैं। उन्होंने कहा कि जरा सोचिए अगर धोनी को इतना समय मिले तो वह क्या कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आपको बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के दौरान धोनी का बल्लेबाजी क्रम बड़ा चर्चा का विषय बन गया था, खासकर तब जब वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ एक मैच में 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे। इस फैसले की फैंस और एक्सपोर्ट्स ने काफी आलोचना की थी। बाद में स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया था कि यह फैसला धोनी के घुटने की पुरानी समस्या को ध्यान में रखते हुए लिया गया था, जिससे वह उस सीजन में जूझ रहे थे।


