23.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

पीवी सिंधु विश्व रैंकिंग में 5वें स्थान पर

नई दिल्ली। ओलंपिक रजत पदक विजेता पी वी सिंधु बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग में शीर्ष पांच में जगह बनाने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बन गयी हैं। पिछले महीने सैयद मोदी ग्रां प्री गोल्ड का खिताब जीतने वाली सिंधु ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पांचवीं रैंकिंग हासिल की है और अभी वह तालिका में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाली भारतीय खिलाड़ी हें। हैदराबाद की इस 21 वर्षीय खिलाड़ी के 69399 अंक हैं। उनके अलावा लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल शीर्ष दस में शामिल दूसरी भारतीय खिलाड़ी हैं। वह नौवें स्थान पर काबिज हैं। पुरुष एकल में अजय जयराम 18वें, के श्रीकांत 21वें और एस एस प्रणय 23वें स्थान पर हैं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles