33.2 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

रिटायरमेंट पर पीवी सिंधु का बड़ा बयान, शानदार कमबैक के बाद ओलंपिक 2028 की उम्मीद

नई दिल्ली : भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदकधारी पीवी सिंधु ने मलेशिया ओपन में शानदार अंदाज़ में वापसी की है। चोट से पूरी तरह उबरने के बाद सिंधु ने टूर्नामेंट के अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इस उपलब्धि के बाद गुरुवार को उन्होंने कहा कि वह खुद को पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं और आने वाले कुछ वर्षों तक खेल जारी रखने की उम्मीद रखती हैं।

पीवी सिंधु के अनुसार इस समय उनका मुख्य ध्यान मानसिक रूप से सशक्त रहने और खुद को फिट बनाए रखने पर है। चोट के चलते लंबे समय तक कोर्ट से बाहर रहीं पूर्व विश्व चैंपियन सिंधु ने मलेशिया ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में आठवीं वरीयता प्राप्त जापान की तोमोका मियाजाकी को 21-8, 21-13 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। पैर की चोट के चलते अक्टूबर के बाद से किसी भी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकीं सिंधु ने कहा, “मेरी प्राथमिकता खुद को स्वस्थ और फिट बनाए रखना है। किसी भी खिलाड़ी के लिए चोट से दूर रहना बेहद अहम होता है, क्योंकि तभी वह अपना पूरा प्रदर्शन कर पाता है। इसके साथ-साथ मानसिक रूप से मजबूत रहना भी उतना ही जरूरी है।”

वापसी के दौरान आने वाली चुनौतियों को लेकर सिंधु ने माना कि रिकवरी के चरण में असफलताओं का सामना करना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा, “चोट से उबरने के बाद जब वापसी करते हैं तो मानसिक रूप से मजबूत रहना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि कई बार कठिन और खराब दौर से गुजरना पड़ता है। ऐसे समय में खुद पर विश्वास बनाए रखना और दृढ़ता के साथ आगे बढ़ना ही मजबूत वापसी की कुंजी है।” जब उनसे पूछा गया कि क्या लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 उनका अगला लक्ष्य है, तो सिंधु ने कहा, “शरीर एक मंदिर की तरह होता है, जिसकी देखभाल करना बेहद जरूरी है। मुझे उम्मीद है कि मैं फिट रहूंगी और अपना सर्वश्रेष्ठ देते हुए आने वाले कुछ वर्षों तक खेल पाऊंगी।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles