33.8 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

टीटी नगर स्टेडियम में चमके युवा शटलर, सुविनी बैडमिंटन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल तय

सुविनी बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 में कड़े मुकाबलों के बाद विभिन्न वर्गों में सेमीफाइनल लाइनअप तय, कई रोमांचक मैचों में युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

(NST News) भोपाल.   टीटी नगर स्टेडियम में जारी सुविनी बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 में शनिवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। सुबह से देर शाम तक चले रोमांचक मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीता। नतीजों के बाद अब विभिन्न वर्गों के सेमीफाइनल मुकाबलों की तस्वीर साफ हो गई है। बालक अंडर-19 वर्ग में धीरेंद्र कुशवाह और सिदाक सिंह की जोड़ी ने कौशल्य नायक और शौर्यमान महाजन को 15-4, 15-13 से हराया। इसी वर्ग में अंश राठौरे और हरीश मीणा ने आशीष सरोज और राज धोपुलिया को 15-12, 15-13 से मात दी। वहीं, आर्यन उपाध्याय और जेफ जस्टिस की जोड़ी ने आर्यन गुप्ता और हिमांशु वत्स को 15-10, 15-7 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

बालिका अंडर-19 में प्रांशी शर्मा ने वेदिका बलानी को 15-13, 3-15, 15-10 से मात दी। इसी वर्ग में आर्या शर्मा ने आशीष सरोज को कड़े संघर्ष में 15-6, 15-11 से हराया। भूमि सिंह और रिद्धि विग जैसी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भी क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल का टिकट कटाया। मिश्रित युगल वर्ग में डेनियल पी. जेमी और हनी सेठिया की जोड़ी ने लक्ष्या विश्वकर्मा और कबीर इकबाल को 15-3, 15-9 से हराया। वहीं, मान्नकृत सिंह और प्रित्वी राज दावर ने अक्सा और अयुशर्मन कुमार की जोड़ी को 15-11, 15-14 से मात देकर शानदार जीत हासिल की।

बालक अंडर-17 वर्ग में स्वर्मिन विकास पांडे ने अमित किशोर को 15-12, 12-15, 15-11 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बालक अंडर-13 वर्ग में अधिराज बबर और मिहित वोहरा की जोड़ी ने जय जैन और विजय जैन को 15-5, 15-7 से मात दी। वहीं, दैविक मानवर और अर्नव खन्ना ने मिहिर वर्धन और येस्तव मिर्चंदानी पर 15-9, 15-11 से जीत दर्ज की। शनिवार को खेले गए इन कड़े मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल की लाइनअप तय हो चुकी है। अब रविवार को होने वाले सेमीफाइनल में खिलाड़ियों के बीच और भी कड़ा संघर्ष देखने को मिलेगा। दर्शकों की उम्मीदें इन युवा शटलरों से और बढ़ गई हैं, जो फाइनल में जगह बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles