23.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

बैडमिंटन की क्वीन, लाइफस्टाइल में भी नंबर 1, साइना की संपत्ति देख रह जाएंगे दंग

नई दिल्ली: भारत की बैडमिंटन क्वीन साइना नेहवाल न सिर्फ खेल के मैदान में, बल्कि कमाई और लाइफस्टाइल के मामले में भी एक सच्ची चैंपियन हैं। वह भारत की पहली महिला शटलर हैं जिन्होंने ओलंपिक में मेडल जीता और विश्व नंबर 1 बनने का गौरव हासिल किया। साइना की सफलता सिर्फ कोर्ट तक सीमित नहीं रही, बल्कि उन्होंने विज्ञापनों, ब्रांड एंडोर्समेंट और पुरस्कारों के जरिए करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। आइए जानते हैं साइना नेहवाल की कुल नेटवर्थ, उनकी आमदनी के मुख्य स्रोत और उनकी रॉयल और लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में विस्तार से। साइना नेहवाल 36 से 40 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ देश की सबसे अमीर शटलर्स में गिनी जाती हैं।

उनकी आमदनी टूर्नामेंट, ब्रांड एंडोर्समेंट और रॉयल्टी से आती है। लग्जरी घर और गाड़ियां भी उनकी नेटवर्थ का हिस्सा हैं। हरियाणा के हिसार में 17 मार्च 1990 को जन्मीं साइना नेहवाल ने अपने शानदार करियर और ब्रांड एंडोर्समेंट्स के जरिए संपत्ति अर्जित की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की कुल संपत्ति लगभग 5 मिलियन डॉलर, यानी 36 से 40 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसे 3 मिलियन डॉलर (लगभग 22 से 24 करोड़ रुपये) के आसपास भी बताती हैं, लेकिन अधिकांश ताज़ा आंकड़े उनकी नेटवर्थ को 5 मिलियन डॉलर के करीब मानते हैं। साइना का खेल के प्रति अटूट जुनून, उनकी लग्जरी जीवनशैली और शानदार कमाई आज के युवा खिलाड़ियों के लिए न सिर्फ प्रेरणा का स्रोत है, बल्कि यह दिखाता है कि मेहनत और समर्पण से कैसे शिखर तक पहुंचा जा सकता है।

साइन नेहवाल ने 2015 में हैदराबाद में 4.6 करोड़ रुपये का एक आलीशान घर खरीदा था। साइना नेहवाल का कार कलेक्शन भी शानदार है। उनके गैराज में मिनी कूपर, बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज-बेंज और दिसंबर 2023 में मर्सिडीज-एएमजी जीएलई 53 ( रुपये 1.7 करोड़ रुपये) शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, साइना नेहवाल की सालाना आमदनी (ब्रांड फीस, टूर्नामेंट प्राइज मनी और अन्य स्रोत मिलाकर) करीब 4 से 5 करोड़ रुपये के आसपास है। इस हिसाब से उनकी मासिक लगभग 30 से 40 लाख रुपये है।

विज्ञापनों की दुनिया में भी चमकता है साइना का सितारा

साइना नेहवाल लंबे समय से कई प्रतिष्ठित ब्रांड्स साथ हैं। इन ब्रांड्स में योनेक्स, बीपीसीएल, हर्बालाइफ, टॉप रैमन, वैसलीन, एडलवाइज, आईओबी, केलोग्स आदि शामिल हैं। साइना नेहवाल ने 2012 में 40 करोड़ रुपये बड़ा कॉन्ट्रैक्ट किया था। बाद में क्वान एंटरटेनमेंट में शिफ्ट किया। आज तक की खबर के मुताबिक, साइना नेहवाल की प्रति एंडोर्समेंट फीस लगभग 75 लाख से एक करोड़ रुपये है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, साइना नेहवाल ने कुछ सौदे शीर्षक ब्रांड्स के साथ 4% रॉयल्टी के साथ किये हैं। इसमें ‘साइना’ ब्रांडेड योनेक्स उत्पादों की भी हिस्सेदारी है।

नेटवर्थ 5 मिलियन डॉलर (करीब 36 से 40 करोड़ रुपये)
सालाना आय करीब 4 से 5 करोड़ रुपये
मासिक आय करीब 30 से 40 लाख रुपये
घर (हैदराबाद) की कीमत करीब 4.6 करोड़ रुपये
कार कलेक्शन मिनी कूपर, बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज-बेंज
ब्रांड एंडोर्समेंट रिति स्पोर्ट्स क्वान, योनेक्स, हर्बालाइफ आदि
बड़े पुरस्कार और सम्मान
  • साल 2008: साल की सबसे होनहार खिलाड़ी (बैडमिंटन वर्ल्ड फैडरेशन)
  • साल 2009: खेल रत्न पुरस्कार
  • साल 2010: पद्मश्री।
  • साल 2009-2010: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार
  • साल 2016: पद्म भूषण।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles