भोपाल। आर.एन.टी.यू. इंटर कॉलेज चैंपियंस ट्राफी बुधवार 27 फरवरी को उदघाटन स्पोर्टस प्रमोटर ग्रुप के चेयरमैन ए.एस. सिंहदेव, कुलपति प्रो. ए. के. ग्वाल और कुलसचिव डॉ. विजय सिंह द्वारा दोपहर 12.30 बजे किया। आज पहला उदघाटन मुकाबला एल.एन.सी.टी. और आर.एन.टी.यू. (बी) के बीच खेला गया। जिसमें एल.एन.सी.टी. ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 20 ओवर में 156 रन बनाऐ। उनकी ओर से किस्नू ने 55 रन बनाऐ। जबकि नरेश और मनीष ने 32-32 रनों की पारी खेली। गेंद बाजी करते हुए संजीत ने तीन विकेट लिये जबकि सागर और सरफराज ने एक-एक विकेट झटके।
जवाबी पारी खेलने उतरी आर.एन.टी.यू. (बी) ने निर्धारित 8.3 ओवर में 32 रन बनाए। जिसमें रोहित मीना ने सर्वाधिक 13 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास बल्लेबाजी नहीं कर सके। एल.एन.सी.टी. के राहुल ने 4 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट लिये। कपिल 2 और पुष्पेन्द्र और प्रियरंजन 1-1 विकेट लिए।
मैन ऑफ द मैच राहुल आनंद रहे। उन्हें सुखेन्द्र सिंह एवं रित्विक चौबे ने पुरूस्कृत किया। संचालन दामोदर प्रसाद आर्य ने किया, अंपायर सदब सिद्धिकी और सादाब पठान रहे।