28.8 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

Radharaman Vihaan Sports 2024: राज्यस्तरीय टूर्नामेंट आरंभ, रस्साकशी, कबड्डी सहित कई मुकाबले हुए

भोपाल: राधारमण ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूट्स का राज्यस्तरीय वार्षिक स्पोर्ट्स टूर्नामेंट विहान 2024 का आज से आगाज हुआ। इस चार दिवसीय खेलकूद उत्सव में गली क्रिकेट, स्लो बाइक रेस, बैडमिंटन, शतरंज, वॉलीबॉल, रस्साकशी, 100 मीटर दौड़, फुटबॉल, कबड्डी, आर्म रेसलिंग, शॉट पुट तथा खो खो का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रदेश के अन्य महाविद्यालयों के विधार्थी भी भाग लेकर अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

उत्सव का औपचारिक उदघाटन राधारमण समूह के चेयरमैन आर आर सक्सेना ने किया। इस अवसर पर खिलाडि़यों ने मार्चपास्‍ट तथा सलामी देते हुए खेल मैदान का चक्‍कर लगाया। आयोजन के प्रथम दिन रस्साकशी “टग ऑफ वार”, 100 व 400 मीटर दौड़, स्‍पून रेस तथा स्लो बाइक रेस का आयोजन हुआ। स्‍लो बाइक प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित की गई। प्रथम चरण में महिला वर्ग की विनर सादिया खान रहीं तथा द्वितीय चरण के विनर मंटू यादव रहे। इसी प्रकार तृतीय चरण के विनर सचिन विश्वकर्मा रहे।

“टग ऑफ वार” में पुरुषों का फाइनल मुकाबला आर आई टी एस और राधारमन आयुर्वेद कॉलेज के बीच खेला गया। इस प्रतियोगिता में राधारमण आयुर्वेद कॉलेज विजेता रहा। इसी प्रकार महिला वर्ग में राधारमन आयुर्वेद कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्राएं विजेता रहीं। 100 मीटर दौड के पुरूष वर्ग में रवि कुमार विजेता रहे जबकि महिला वर्ग में जैसिका नागर विजेता रहीं। वहीं 400 मीटर पुरूष वर्ग में सार्थक तथा महिला वर्ग में नेहा विजेता रहीं। स्‍पून रेस में जावेद अली विजेता रहे।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles