भोपाल। रघुनंदन रोहित ने एमवीएम कॉलेज में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता जीत ली है। उन्होंने अपने सभी चक्रों के मुकाबले जीते हैं। स्पर्धा में अनिकेत अहिरवार दूसरे, सूरज चौधरी तीसरे और वरुण शर्मा चौथे स्थान पर रहे। सोमवार को खेली गई प्रतियोगिता के अंडर-7 आयु समूह में रामानुज, अंडर-9 में समर्थ सिंह तोमर, अंडर-11 में दक्ष शर्मा और काव्या जैन चैंपियन बने। अंडर-15 आयु समूह में रेवांश वैद्य, देवांश पंथ और श्रेष्ठ सिंह तोमर ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 एज ग्रुप में अनंत खुशलानी जीते। बालिकाओं के अंडर-9 एज ग्रुप में भव्या जोशी ने पहला, कनिष्का चौधरी ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-11 में रिदिमा मिश्रा और समृद्धि टॉप-2 में रहीं।