30.5 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

राहुल बने भारत के 91वें ग्रैंडमास्टर, आसियान व्यक्तिगत चैंपियनशिप में दर्ज की शानदार उपलब्धि

नई दिल्ली : भारतीय शतरंज खिलाड़ी राहुल वीएस ने छठी आसियान व्यक्तिगत चैंपियनशिप को एक राउंड पहले ही जीतकर देश के 91वें ग्रैंडमास्टर का खिताब अपने नाम कर लिया है। 21 वर्षीय राहुल पहले ही एशियाई जूनियर चैंपियन रह चुके हैं और वे 2021 में अंतरराष्ट्रीय मास्टर बने थे। उनकी यह उपलब्धि भारतीय शतरंज के लिए गर्व का पल है।

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) के अध्यक्ष नितिन नारंग ने एक्स पर लिखा कि, “राहुल वीएस को एक राउंड पहले ही छठी आसियान व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीतने और इस दौरान देश के 91वें ग्रैंडमास्टर बनने पर हार्दिक बधाई। मैं उन्हें आगे भी कई उपलब्धियां हासिल करने और भारत का नाम रोशन करने के लिए निरंतर सफलता की शुभकामनाएं देता हूं।”

फिलीपींस में आयोजित आसियान व्यक्तिगत चैंपियनशिप में राहुल ने जीत दर्ज कर अपना अंतिम ग्रैंडमास्टर नॉर्म पूरा किया। वे पिछले दो हफ्तों में ग्रैंडमास्टर बनने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने हैं। इससे पहले, युवा शतरंज खिलाड़ी इलमपर्थी एआर ने 30 अक्टूबर को यह उपलब्धि हासिल की थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles