34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

निजी जिंदगी में बड़ा फैसला, राहुल चाहर और इशानी हुए अलग

नई दिल्ली : Rahul Chahar ने शुक्रवार, 20 फरवरी को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए पत्नी इशानी जौहर से अलग होने की पुष्टि की। राहुल और इशानी ने 9 मार्च 2022 को गोवा में शादी रचाई थी, लेकिन करीब साढ़े तीन साल बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। इस रिश्ते के टूटने के बाद राहुल ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए इस फैसले की जानकारी दी, जिससे उनके प्रशंसकों के बीच भी चर्चा शुरू हो गई।

Rahul Chahar का पत्नी इशानी से हुआ तलाक

राहुल चाहर ने अपने पोस्ट के जरिए बताया कि वो कम उम्र में ही इस रिश्ते में आ गए थे और उस समय उन्हें समझ नहीं आया कि वो क्या चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने आगे लिखा कि मैंने कम उम्र में शादी कर ली थी, लेकिन मैं सच में क्या चाहता था वो समझ नहीं पाया। मुझे इस रिश्ते में ऐसे सबक मिले जिनकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी और पिछले 15 महीने मैंने कोर्ट-कचरहरी में बिताए। इस दौरान मैंने सब्र, हिम्मत और वो ताकत सीखी जो सच में लोगों के मिलती है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राहुल ने आगे लिखा कि अब मेरी जिंदगी का वो चैप्चर आज आधिकारिक रूप से खत्म हो रहा है। सही लीगल प्रोसेस के बाद मामला सुलझ गया है जिसमें काफी खर्च आया और अब मेरी जिंदगी का ये फेज खत्म हो गया। मैं इस चैप्टर को गुस्से या पछतावे से नहीं बल्कि क्लैरिटी के साथ बंद कर रहा हूं। उन्होंने लिखा कि कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं होते, वे हमें जगाने, सिखाने और बदलने के लिए होते हैं। मैं पहले से ज्यादा समझदार, ज्यादा सेल्फ-अवेयर हो गया हूं और उस जिंदगी की तरफ बढ़ रहा हूं जिसका मैं हकदार हूं।

सीएसके की जर्सी में दिखेंगे मैदान पर

Rahul Chahar ने अपनी पोस्ट में लिखा कि अब उनका फोकस आगे बढ़कर बेहतर तरीके से जिंदगी जीने पर है। राजस्थान में जन्मे इस लेग स्पिनर को Indian Premier League 2026 के लिए Chennai Super Kings ने मिनी नीलामी में 5.20 करोड़ रुपये में खरीदा। इससे पहले उन्हें Sunrisers Hyderabad ने रिलीज कर दिया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राहुल भारत के लिए अब तक एक वनडे और छह टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं और आगामी सीजन में सीएसके की जर्सी में उनका प्रदर्शन देखने लायक होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles