24.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

रेलवे हॉकी में दक्षिण मध्य और पश्चिम मध्य जीते

भोपाल। रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड एवं पश्चिम मध्य रेलवे खेलकूद संघ के संयुक्त तत्वाधान में मेजर ध्यान चंद एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड मयूर पार्क भोपाल में 77 वीं अखिल भारतीय रेलवे हॉकी पुरुष प्रतियोगिता के लीग स्टेज का आयोजन किया जिसमे खेले गए चौथे दिन का पहला मैच दक्षिण मध्य रेलवे एवं उत्तर पश्चिम रेलवे के मध्य खेला गया जिसमें दक्षिण मध्य रेलवे ने 6: 3 से जीत हासिल कर इस प्रतियोगिता की एक बेहद मजबूत टीम दक्षिण मध्य रेलवे में बहुत ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीम पर दक्षिण मध्य रेलवे की ओर से अजीत पांडे एवं संदीप सिंह ने दो.दो गोल करते हुए टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

दूसरा मैच मेजबान पश्चिम मध्य रेलवे एवं रेल सुरक्षा बल के मध्य खेला गया पश्चिम मध्य रेलवे ने इस मैच में 11:3 से जीत हासिल की पश्चिम मध्य रेलवे की ओर से फैजल अजीज ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 4 गोल मारे इसके अतिरिक्त शादाब ने भी तीन गोल मारते हुए टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कल के मैच
पहला मैच डीएलडब्लू   विरुद्ध   रेल सुरक्षा बल समय 8:00 बजे
दूसरा मैच रेल कोच फैक्ट्री विरुद्ध दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे समय 10: 00 बजे
तीसरा मैच पूर्व रेलवे विरुद्ध दक्षिण मध्य रेलवे समय 11:30 बजे
चौथा मैच रेल व्हील फैक्ट्री विरुद्ध दक्षिण पश्चिम रेलवे समय 13:30 बजे

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles