26.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

बारिश बनी विलेन, हैरी ब्रूक की टीम हुई बाहर – अब इन दो टीमों में होगा The Hundred का फाइनल मुकाबला

नई दिल्ली: द हंड्रेड 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला 30 अगस्त को ट्रेंट रॉकेट्स और नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के बीच खेला गया, लेकिन लगातार बारिश की वजह से यह रोमांचक मैच रद्द करना पड़ा। इस नतीजे के चलते हैरी ब्रूक की अगुवाई वाली नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स का फाइनल खेलने का सपना अधूरा रह गया, जबकि डेविड विली की कप्तानी वाली ट्रेंट रॉकेट्स सीधे फाइनल में जगह बनाने में सफल रही। अब खिताबी भिड़ंत 31 अगस्त को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर होगी, जहां ट्रेंट रॉकेट्स का सामना ओवल इंविंसिबल से होगा।

ट्रेंट रॉकेट्स की पारी थमी 119 पर

मैच की शुरुआत बारिश के कारण 20 मिनट की देरी से हुई। ट्रेंट रॉकेट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की टीम ने 75 गेंदों के खेल में 5 विकेट खोकर 119 रन बनाए। बारिश के कारण पहली पारी पूरी 100 गेंदों की बजाय केवल 75 गेंदों तक ही सीमित रही। सुपरचार्जर्स के लिए डैन लॉरेंस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। उनके अलावा डेविड मलान ने 29 और डेविड मिलर ने 28 रन का अहम योगदान दिया।

बारिश ने नॉर्दर्न सुपर चार्जर्स और ट्रेंट रॉकेट्स के बीच खेले गए मुकाबले का रोमांच फीका कर दिया। सुपर चार्जर्स को शुरुआत में 75 गेंदों में 134 रन का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन तेज बारिश के चलते खेल रोकना पड़ा और संशोधित लक्ष्य 55 गेंदों में 105 रन कर दिया गया। हालांकि, दूसरी पारी में महज़ 5 गेंदों का ही खेल संभव हो सका और उसके बाद फिर से बारिश शुरू हो गई। अंततः लगातार बाधा के कारण अंपायरों ने मैच को रद्द घोषित कर दिया।

मैच रद्द होने के बाद हैरी ब्रूक की प्रतिक्रिया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मैच रद्द होने के बाद नॉर्दर्न सुपर चार्जर्स के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि मुझे लगता है हर कोई जानता था कि ऐसा ही होगा। सबने देखा कि लगभग पांच या छह बजे से ही बारिश का पूर्वानुमान था। अब जो है सो है। हम इसमें कुछ नहीं कर सकते। जब आप हारने वाली टीम में हों तो बहुत कुछ कहना आसान होता है। आप कह सकते हैं कि हम कल रात खेल सकते थे, यह जानते हुए कि आज रात बारिश होने वाली थी; या हम मैच पहले कर सकते थे। लेकिन अब इसमें कुछ नहीं कहा जा सकता।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles