नई दिल्ली: कैनबरा में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मुकाबला आज (29 अक्टूबर) खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। हालांकि बारिश ने मैच में खलल डाल दिया, जिसके चलते मुकाबले को घटाकर 18 ओवर प्रति टीम कर दिया गया।
फिलहाल भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही है, जहां सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। हालांकि, मुकाबला एक बार फिर बारिश के कारण रुक गया है। भारत ने 9.4 ओवर में एक विकेट खोकर 97 रन बना लिए हैं। टीम को शुरुआती झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा, जो बड़ा स्कोर नहीं बना सके।
भारत की ओर से पारी की शुरुआत नंबर-1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और उपकप्तान शुभमन गिल ने की। दोनों ने तेज़ रफ्तार से रन जुटाते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दी। शुरुआती तीन ओवरों में भारतीय टीम ने 26 रन बना लिए थे। इसके बाद गेंदबाजी करने आए नाथन एलिस ने अपने पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर अभिषेक शर्मा (19) को टिम डेविड के हाथों कैच करवा दिया। इस बीच बारिश ने खेल में खलल डाला, जिसके चलते मुकाबला घटाकर 18-18 ओवर का कर दिया गया।
भारत का स्कोरकार्ड (97-1(9.4 ओवर्स))
| बल्लेबाज | विकेट | रन |
| अभिषेक शर्मा | कैच टिम डेविड, बोल्ड नाथन एलिस | 19 |
| शुभमन गिल | नाबाद | 37 |
| सूर्यकुमार यादव | नाबाद | 39 |
विकेट पतन: 1-35 (अभिषेक शर्मा, 3.5 ओवर)
बारिश की वजह से मैच पर क्या असर हुआ?
ओवर घटाकर 18-18 प्रति टीम कर दिए गए हैं, पावरप्ले 5.2 ओवर का है
3 गेंदबाज अधिकतम 4 ओवर फेंक सकते हैं.
2 गेंदबाज अधिकतम तीन ओवर कर सकते हैं.
सूर्यकुमार यादव से पहले केवल मुहम्मद वसीम (UAE) ही 150वें छक्के का आंकड़ा कम पारियों में छू पाए हैं. सूर्या ने 86 पारियों और 1649 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया. वहीं वसीम ने 66 पारियां और 1543 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया.
205 रोहित शर्मा
187 मुहम्मद वसीम
173 मार्टिन गप्टिल
172 जोस बटलर
150 सूर्यकुमार यादव*
नीतीश रेड्डी हुए शरुआती 3 टी20 से बाहर
नीतीश कुमार रेड्डी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले तीन टी20 मैचों से बाहर हो गए हैं. एडिलेड में दूसरे वनडे के दौरान लगी बायीं कोहनी की चोट से उबर रहे इस ऑलराउंडर ने गर्दन में ऐंठन की शिकायत की है, जिससे उनकी रिकवरी प्रभावित हुई है. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर नजर रख रही है.
भारत vs ऑस्ट्रेलिया टी20 हेड टू हेड
हेड टु हेड की बात करें तो टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया पर बढ़त हासिल है. अब तक हुए 32 मुकाबलों में भारत ने 20 मुकाबलो में ऑस्ट्रेलिया को मात दी है. दूसरी तरफ कंगारू टीम 11 में ही जीत पाई है, एक मैच बेनतीजा रहा था.
साल 2012 के बाद से ऑस्ट्रेलिया ने भारत को अपने ही देश में टी20 सीरीज में नहीं हराया है. ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली के बाद अब टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी है. पिछली 5 टी20 सीरीज में भारतीय टीम केवल एक बार ऑस्ट्रेलिया सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया से साल 2008 में हारी थी.
कैनबरा T20I में भारत की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
कैनबरा T20I में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, मिच ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, जोश फिलिप, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नमैन, जोश हेजलवुड
ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर.
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट (पहले 3 मैच), जेवियर बार्टलेट, माहली बियर्डमैन (तीसरे से पांचवें मैच तक), टिम डेविड, बेन ड्वार्शुइस (चौथे और पांचवें मैच), नाथन एलिस, जोश हेजलवुड (पहले दो मैच), ग्लेन मैक्सवेल (तीसरे से पांचवें मैच तक), ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मैथ्यू कुह्नमैन, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप, तनवीर सांघा, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस.

