33.8 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच में बारिश का खतरा, कोलंबो की मौसम-पिच रिपोर्ट

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में शनिवार (21 फरवरी) को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड का सामना पाकिस्तान से होगा। इस मैच पर बारिश का साया बना हुआ है और मैच से पहले कोलंबो में मौसम एक बड़ी चिंता का विषय है। मैच के दौरान भी बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे मुकाबले की शुरुआत में देरी हो सकती है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका के समयानुसार दोपहर 2 से 4 बजे तक बारिश होने की उम्मीद है और पूरे दिन बादल छाए रहने का अनुमान है। बारिश के कारण शुक्रवार (20 फरवरी) को पाकिस्तान का अभ्यास सत्र भी प्रभावित हुआ। सुपर-8 मुकाबलों के लिए रिजर्व डे नहीं है, इसलिए मैच का नतीजा निकलने के लिए कम से कम पांच ओवर का खेल होना जरूरी है। यदि कटऑफ टाइम तक प्रत्येक टीम पांच-पांच ओवर भी नहीं खेल पाती है, तो मैच बेनतीजा घोषित होगा और दोनों टीमों को एक-एक अंक दिए जाएंगे।

प्रेमदासा स्टेडियम: पिच रिपोर्ट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला उसी पिच पर खेला जाएगा, जिस पर जिम्बाब्वे ने श्रीलंका के खिलाफ 179 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। हालांकि, इस मैच में रन बनाना मुश्किल हो सकता है क्योंकि इस्तेमाल की हुई पिच पर बल्लेबाजी आसान नहीं होती। कोलंबो की बड़ी बाउंड्री भी बल्लेबाजों के लिए चुनौती बढ़ा देती है। पिछले मुकाबलों में भी यहाँ बल्लेबाज अक्सर संघर्ष करते हुए दिखे हैं।

आर. प्रेमदासा स्टेडियम रिकॉर्ड

मैच- 64।
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती- 27।
पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती- 36।
पहली पारी का औसत स्कोर- 144।
दूसरी पारी का औसत स्कोर -129।
सर्वोच्च स्कोर- बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 215 रन बनाए।
न्यूनतम स्कोर- अफगानिस्तान को श्रीलंका ने 17.2 ओवर में 80 रन पर आउट किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles