34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

रैना ने दिया सुझाव: संजू सैमसन ओपनिंग नहीं बल्कि इस नंबर पर करें बल्लेबाजी

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने वाले संजू सैमसन इस सीजन आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संजू सैमसन ओपनर हैं और उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में भी बतौर ओपनर शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, सीएसके के पूर्व खिलाड़ी सुरैश रैना का मानना है कि इस सीजन उन्हें टीम के लिए ओपनिंग नहीं करनी चाहिए।

संजू सैमसन के लिए रैना का सुझाव: नंबर 3 पर बल्लेबाजी

सीएसके ने संजू सैमसन को टीम में शामिल करने के लिए इस लीग की पांच बार की विजेता टीम ने रविंद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड कर दिया, लेकिन टीम उन्हें किस क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए कहेगी यह सवाल अब भी बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संजू के बैटिंग क्रम के बारे में बात करते हुए रैना ने कहा कि उनके लिए नंबर 3 की पोजिशन सबसे अच्छी रहेगी और आयुष म्हात्रे और ऋतुराज गायकवाड़ ओपनर होंगे।

सीएसके की पूरी बैटिंग लाइन-अप को बैलेंस करने के लिए रैना ने सैमसन को ओपनर्स और मिडिल-ऑर्डर के बीच एक अहम कड़ी के तौर पर नंबर तीन पर रखा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रैना ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि वह इतने सालों तक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे हैं। मुझे लगता है कि यहां उनकी भूमिका साफ होगी। क्या संजू सैमसन, ऋतुराज या म्हात्रे के साथ ओपनिंग करेंगे या फिर आयुष नंबर तीन पर खेलेंगे। वैसे संजू अगर नंबर 3 पर खेलते हैं तो अच्छा होगा क्योंकि तब डेवाल्ड ब्रेविस नंबर 4 पर आएंगे।

सुरेश रैना ने नंबर 5 पर बैटिंग के लिए शिवम दुबे को रखा जबकि उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट के लिए छठा बैटिंग स्पॉट चुनना अहम होने वाला है क्योंकि कई विकल्प हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि दुबे नंबर 5 पर आएंगे, लेकिन नंबर छह पर कौन होगा और आप किसे लाते हैं। क्यो वो प्रशांतवीर होंगे या फिर अखिल हुसैन या फिर नूर अहमद। ये भी अहम होगा कि विदेशी खिलाड़ी के तौर पर कितने तेज गेंदबाज खेलने हैं।

संजू सैमसन को CSK में विकेटकीपिंग करनी चाहिए

सुरेश रैना ने कहा कि टीम में विकेटकीपर के रूप में एमएस धोनी की जगह संजू सैमसन को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, क्योंकि केरल के रहने वाले संजू की फैन फॉलोइंग बहुत अधिक है। रैना ने आगे बताया कि संजू टीम में विकेटकीपर के तौर पर होंगे और वर्ल्ड कप में उनके प्रदर्शन ने जो माहौल बनाया, उसे देखकर यह निर्णय लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने यह भी कहा कि नंबर तीन पर संजू की भूमिका ज्यादा अहम होगी, क्योंकि अगर आयुष मात्रे और ऋतुराज को टॉप पर खेलने का मौका मिलता है, तो उन्हें मिडिल ऑर्डर का अनुभव मिलेगा और उनकी बल्लेबाजी और मजबूत होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles