भोपाल। राज एक्सप्रेस ने हरिभूमि को सात विकेट से हराकर 21वां आईईएस पब्लिक स्कूल इंटर प्रेस क्रिकेट खिताब जीत लिया। ओल्ड कैंपियन मैदान खेले गए फाइनल में हरिभूमि ने 153 रन बनाए। इसमें शिवम ने 44 और तुषार ने 32 रन रनों की पारी खेली। जवाब में राज एक्सप्रेस ने 19.3 ओवर में तीन विकेट पर जरूरी रन बना लिए। इसमें जलील ने 43, आशीष ने 39 और दीपक ने 31 रन बनाए। जलील डिजीआना मैन आफ द फाइनल चुने गए। प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लूनावत, आईईएस ग्रुप के चेयरमैन इंजीनियर बीएस यादव, डिजीआना ग्रुप के डायरेक्टर तेजिंदर सिंह, हॉकी अोलिंपियन समीर दाद और अंतरराष्ट्रीय कामेंटेटर दामोदर प्रसाद आर्य ने किया।
इनको मिला इनाम
प्लेयर आफ द टूर्नामेंट- प्रदीप भट्ट (दैनिक भास्कर)
सर्वश्रेष्ठ आलराउंडर- जलील खान (राज एक्सप्रेस)
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज- प्रभात शुक्ला (नवदुनिया)
सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर- अकबर खान (जनसंपर्क)
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज- कृष्णा पांडे (हरिभूमि)
सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक – मृगेंद्र सिंह (दैनिक जागरण)
अनुशासित टीम- पत्रिका
इधर ओपन वर्ग में डेलीटुडे चैंपियन बना जबकि मेट्रो पोस्ट को उपविजेता से संतोष करना पड़ा। इस वर्ग में देवेंद्र बेस्ट बल्लेबाज तथा विवेक परिहार सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुने गए। संकेत दुबे को प्लयेर आफ द टू्र्नामेंट के खिताब से नवाजा गया।

