30.2 C
New Delhi
Thursday, May 1, 2025

लगातार 5 जीत के साथ राजीव और शकील संयुक्त बढ़त पर

शतरंज: 8 साल के ईशान ने दिग्गज खिलाड़ी रघुनंदन रोहित को हराया
भोपाल। राजीव सिंह परिहार और शकील पेंटर लगातार पांच जीत से जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में संयुक्त बढ़त बनाए हुए हैं। अंकुर खेल परिसर में प्रतियोगिता के पांचवें चक्र की समाप्ति के बाद राजीव-शकील के अलावा आठ वर्षीय ईशान सिंह खनुजा ने रघुनंदन रोहित को पराजित करते हुए उलटफेर किया। पांचवें चक्र के अन्य मुकाबलों में राजीव सिंह परिहार ने रेवांश वैद्य को, शकील पेंटर ने राजेन्द्र सिंह को, अश्विन डेनियल ने बटेश्वर सिंह यादव को, रवि पुलसुले ने वरुण शर्मा को, ईशान सिंह खनुजा ने रघुनंदन रोहित को, एसएम उमेर ने नीरज को पराजित किया। ब्रजेश मोहन सूर्यवंशी और काव्यांश अग्रवाल के बीच का मुकाबला ड्रा पर छूटा। धर्मेश देलवार ने मितांस दिक्षित को, लोकेद्र रोहित ने नवीन दुबे को, हर्षित सराफ ने नासिर खान को, प्रज्ज्वल सुहाने ने अतीक खान को, कुशाग्र श्रीवास्तव ने गनपत सिंह खीर को, वेदांत भरतद्वाज ने चंद्रभान सिंह पवार को , करुनेश मिश्रा ने ओजस को, आर.सी.यादव ने नंद कुमार टेकाम को पराजित किया। अविनाश उद्धोजी नें भव्या जोषी को, ऐश्वर्या डेनियल ने आरएस ठाकुर को, अरिंधम ने अथर्व अग्रवाल को और मो.सलीम खान ने समृद्धि श्रीवास्तव को पराजित किया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles