23.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

राजश्री का चयन मध्य प्रदेश ड्रॉप रोबॉल टीम में

भोपाल। एलएन नर्सिंग कॉलेज की नर्सिंग की छात्रा राजश्री रघुवंशी का चयन मध्यप्रदेश ड्रॉप रो बॉल टीम में छठे नेशनल फेडरेशन कप-2018 के लिए हुआ है। फेडरेशन कप महाराष्ट्र के वरोरा में 17 से 20 नवंबर तक खेला जाएगा। राजश्री को डॉ.अनुपम चौकसे, अध्यक्ष मध्यप्रदेश ड्रॉप रोबॉल संघ एवं डॉ. सुनैना सहगल प्राचार्या एलएन नर्सिंग कॉलेज ने शुभकामनाएं दी। पंकज जैन सचिव मध्यप्रदेश ड्रॉप रोबॉल संघ ने बताया कि मध्यप्रदेश की टीम में रायसेन, सिंगरौली, रीवा, भोपाल, ग्वालियर, मुलताई, सीहोर, इंदौर और जबलपुर के खिलाड़ी शामिल हैं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles