22.3 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

नेशनल जूनियर चैंपियनशिप में रंजना यादव ने जीता स्वर्ण पदक

एनएसटी न्यूज, भोपाल।भुवनेश्वर में 10 से 14 अक्टूबर तक आयोजित 40वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के चौथे दिन मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी की एथलीट रंजना यादव ने गर्ल्स अंडर-18 वर्ग की 3000 मीटर रेस वॉक में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 13:41.55 सेकंड के समय के साथ यह उपलब्धि हासिल कर मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया। रंजना के इस प्रदर्शन ने न केवल राज्य बल्कि पूरे देश में उनका नाम रोशन किया। मध्यप्रदेश सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने रंजना यादव को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने अथक प्रयास, अनुशासन और समर्पण से यह सिद्ध किया है कि मेहनत और धैर्य से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। मंत्री ने कहा कि रंजना का प्रदर्शन प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह सफलता पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है।

एशियन यूथ गेम्स में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

रंजना यादव की इस स्वर्णिम सफलता के साथ उन्हें 22 से 31 अक्टूबर 2025 तक बहरीन में आयोजित होने वाले एशियन यूथ गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि के पीछे मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के अनुभवी कोचों का मार्गदर्शन और उच्चस्तरीय प्रशिक्षण सुविधाओं की अहम भूमिका रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles