24.7 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026

रणजी ट्रॉफी 2025: दिल्ली टीम घोषित, आयुष बदोनी को सौंपी गई कप्तानी, राणा की वापसी

नई दिल्ली: रणजी ट्रॉफी 2025 के पहले राउंड में हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के लिए दिल्ली की टीम का ऐलान गुरुवार (9 अक्टूबर) को कर दिया गया। 15 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस मैच के लिए दिल्ली चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों का चयन थोक में किया है। टीम में कुल 24 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जो इतने हैं कि मानो एक साथ दो टीमें उतारी जा सकती हैं। इस स्क्वाड की कमान आयुष बदोनी को सौंपी गई है, जबकि यश ढुल को उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। लंबे समय बाद नितीश राणा की भी टीम में वापसी हुई है, जो दिल्ली के लिए एक अनुभवी विकल्प साबित हो सकते हैं।

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) की चयन समिति ने गुरुवार को बैठक कर सीनियर बल्लेबाज नितीश राणा को सीधे लाल गेंद वाली टीम में शामिल कर लिया है। राणा ने उत्तर प्रदेश के साथ कुछ समय तक खेलने के बाद दिल्ली की टीम में वापसी की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डीडीसीए सचिव अशोक शर्मा ने 24 खिलाड़ियों के चयन का कारण बताते हुए कहा,” चयनकर्ताओं ने 24 खिलाड़ियों का चयन इसलिए किया है क्योंकि उन्हें लगता है कि हर मैच के दौरान चयन के लिए एक बड़ा पूल उपलब्ध रहेगा। हालांकि, जब हम दिल्ली में घरेलू मैच खेलेंगे तो हम इसे घटाकर 15 कर देंगे।”

पंत की वापसी की उम्मीद, अगले मैच में मिल सकता है मौका

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राणा की वापसी पर अशोक शर्मा ने कहा, “वह एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और चयनकर्ता उन्हें परखना चाहते थे। वैसे भी वह सफेद गेंद वाले लेग में खेलेंगे। दरअसल, अगले मैच में हम ऋषभ पंत के खेलने की उम्मीद कर रहे हैं।” बैठक में चयनकर्ता यशपाल सिंह, के. भास्कर पिल्लई और मनु नायर के साथ-साथ मुख्य कोच सरनदीप सिंह, सीएसी सदस्य सुरिंदर खन्ना और डीडीसीए के अधिकारी अशोक शर्मा (सचिव) और अमित ग्रोवर (संयुक्त सचिव) भी शामिल हुए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डीडीसीए ने एक विज्ञप्ति में कहा, “सभी चयनित खिलाड़ियों को 10 अक्टूबर को सेंट स्टीफन्स मैदान पर अभ्यास के लिए मुख्य कोच सरनदीप को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।”

दिल्ली की टीम

आयुष बदोनी (कप्तान), यश ढुल (उप-कप्तान), अर्पित राणा, सनत सांगवान, अनुज रावत (विकेटकीपर), सुमित माथुर, शिवम शर्मा, रौनक वाघेला, नवदीप सैनी, सिमरजीत सिंह, मनी ग्रेवाल, सिद्धांत शर्मा, ध्रुव कौशिक, प्रणव राजवंशी (विकेटकीपर), नितीश राणा, हिम्मत सिंह, आयुष दोसेजा, राहुल डागर, रितिक शौकीन, प्रियांश आर्य, तेजस्वी (विकेटकीपर), वैभव कांडपाल, रोहन राणा, आर्यन राणा (फिट होने पर)।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles