27.3 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

Ranji Trophy Cricket:मध्यप्रदेश v विदर्भ सेमीफाइनल मुकाबला रोमांचक दौर में, m p को जीत के लिए कल आखिरी दिन चाहिए 93 रन

नागपुर। रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने के लिए कल आखिरी दिन मध्य प्रदेश को 93 रन की जरूरत है। मंगलवार को नागपुर के VCA स्टेडियम में मुकाबले के चौथे दिन विदर्भ ने दूसरी पारी में 343/6 के स्कोर को आगे बढ़ाया और 402 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम में मध्य प्रदेश को 321 रन का टारगेट दिया। टीम के लिए यश राठौड़ ने 141 रन की पारी खेली।मध्य प्रदेश के लिए दूसरी पारी में अनुभव अग्रवाल ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए।

मध्य प्रदेश ने जवाब में चौथे दिन आखिरी इनिंग्स में 6 विकेट खोकर 228 रन बना लिए हैं। सारांश जैन 16 रन और कुमार कार्तिकेय 0 रन बनाकर नाबाद लौटे। मध्य प्रदेश के लिए दूसरी पारी में यश दुबे 94 और हर्ष गावली 67 रन बनाकर आउट हुए। विदर्भ की ओर से अब तक अक्षय वाखरे ने तीन, आदित्य सरवटे दो और यश ठाकुर ने एक विकेट लिए। इससे पहले, विदर्भ पहली पारी में 170 और मध्य प्रदेश 252 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

विदर्भ के लिए दूसरी पारी में यश राठौड़ ने सबसे ज्यादा 141 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान अक्षय वाडकर 77, अमन मोखाड़े 59 और ध्रुव शोरे 40 रन बनाकर आउट हुए। मध्य प्रदेश के लिए दूसरी पारी में अनुभव अग्रवाल ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। कुमार कार्तिकेय और कुलवंत खजरोलिया ने दो-दो झटके। आवेश खान को एक सफलता मिली।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles