नई दिल्ली : रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल हुबली के KSCA Stadium में कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में फिलहाल जम्मू-कश्मीर की टीम काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 564 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसने कर्नाटक के बल्लेबाजों पर भारी दबाव डाल दिया। इसके जवाब में कर्नाटक की शुरुआत कुछ खास नहीं रही, क्योंकि सिर्फ 57 रन पर ही उनके 4 शीर्ष बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गए, जिससे टीम को जल्दी ही मुश्किल स्थिति का सामना करना पड़ा।
कर्नाटक को इस फाइनल में अपने दो सबसे अनुभवी और इन-फॉर्म बल्लेबाज, KL Rahul और Devdutt Padikkal से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन पहली पारी में दोनों का बल्ला फ्लॉप साबित हुआ। इस पारी में राहुल ने 39 गेंदों का सामना करते हुए मात्र 13 रन बनाए। उन्हें खासकर तेज गेंदबाज Akeeb Nabi ने काफी परेशान किया। पहले स्पेल में आकिब ने केएल राहुल और मयंक अग्रवाल को बांधकर रखा। अपने चार ओवर में उन्होंने दो मेडन ओवर डाले और सिर्फ 4 रन दिए। उन्होंने लगातार इनस्विंग और आउटस्विंग का इस्तेमाल कर बल्लेबाजों को दबाव में रखा। वहीं, पडिक्कल इस पारी में 11 रन बनाकर आउट हुए, और उन्हें Sunil Kumar ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।
इससे पहले उत्तराखंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल दोनों ने शानदार बल्लेबाजी की थी। राहुल ने उस मुकाबले में शतक लगाया था। वहीं पडिक्कल ने शानदार दोहरा शतक ठोका था। सेमीफाइनल की पहली पारी में राहुल ने 211 गेंदों में 141 रन ठोके थे। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और पांच छक्के लगाए थे। वहीं पडिक्कल की बात करें तो उस पारी में उन्होंने 330 बॉल में 232 रन बनाए थे। उन्होंने अपनी पारी में 29 चौके और तीन छक्के जड़ दिए थे।
मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी जम्मू-कश्मीर की टीम ने कर्नाटक के बल्लेबाजों को दो दिनों तक फिल्ड पर रखा। लंबे समय तक बल्लेबाजी करते हुए जम्मू-कश्मीर की टीम अंत में 584 रन पर सिमट गई। इस पारी में Shubham Pundir ने शतक जड़ा और 121 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर के पांच अन्य बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। कर्नाटक के लिए सबसे प्रभावशाली गेंदबाज Prasidh Krishna रहे, जिन्होंने पांच बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया और टीम को बड़ा संघर्ष दिलाया।

