34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

Ranji Trophy: केएल राहुल के शतक से कर्नाटक सेमीफाइनल में, जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास

नई दिल्ली : रणजी ट्रॉफी 2025-26 के क्वार्टरफाइनल मुकाबलों के परिणाम आ चुके हैं। कर्नाटक ने मुंबई को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जिसमें टीम इंडिया के स्टार ओपनर केएल राहुल ने शानदार शतक जमाया और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। वहीं, जम्मू-कश्मीर ने इतिहास रचते हुए मध्यप्रदेश को हराकर पहली बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। रणजी ट्रॉफी 2025-26 के पहले सेमीफाइनल की तस्वीर अब साफ हो गई है। पहला सेमीफाइनल उत्तराखंड और कर्नाटक के बीच खेला जाएगा, जो 15 फरवरी से शुरू होगा। उत्तराखंड की टीम ने क्वार्टरफाइनल में झारखंड को पारी और 6 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। यह उत्तराखंड की टीम का पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचना है, और अब वह कर्नाटक की चुनौती का सामना करेगी।

केएल राहुल की शानदार शतकीय पारी

अगर मुंबई और कर्नाटक के बीच हुए मुकाबले की बात करें तो पहली पारी में मुंबई की टीम 120 रन पर ही सिमट गई थी। उसके बाद कर्नाटक भी दूसरी पारी में कुछ खास रन नहीं बना पाई और 173 पर ऑलआउट हो गई। उसके बाद मुंबई ने दूसरी पारी में वापसी करते हुए 377 रन बनाए और कर्नाटक के सामने 325 रन का लक्ष्य रखा। केएल राहुल ने कर्नाटक के लिए 130 रन की शानदार पारी खेलकर टीम के लिए जीत की नींव रखी। इसके बाद स्मरण रविचंद्रन ने नाबाद 82 रन बनाते हुए टीम को लक्ष्य तक पहुँचाया। कर्नाटक ने 6 विकेट खोकर 325 रन का लक्ष्य हासिल किया और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। केएल राहुल को इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच भी चुना गया।

जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में जगह बनाई

जम्मू-कश्मीर की टीम ने इतिहास रचते हुए क्वार्टरफाइनल में मध्यप्रदेश को 56 रन से हराया। रणजी ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार जम्मू-कश्मीर ने सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया। इस मैच में टीम के हीरो रहे आकिब नबी दार, जिन्होंने पहली पारी में 7 और दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर कुल 12 विकेट झटके। दिल्ली कैपिटल्स द्वारा खरीदे गए इस खिलाड़ी को इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच भी चुना गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles