24.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

रायला फिरदौस मप्र अंडर-19 टीम के लिए चयनित

भोपाल | सेंट माइकल क्रिकेट अकादमी की उभरती हुई बल्लेबाज एवं विकेटकीपर रायला फिरदौस का चयन मध्यप्रदेश अंडर-19 बालिका टीम में किया गया है। रायला का चयन अंतर संभागीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। भोपाल से एकमात्र रायला फिरदौस का चयन किया गया है। मप्र का पहला मैच 11 नवंबर को इंदौर में खेला जायेगा। इसके बाद 12, 13 एवं 16 नवंबर को मैच खेले जाएंगें। रायला फिरदौस पिछले 5 साल से सेंट माइकल अकादमी में चीफ कोच सैय्यद शकील मोहम्मद, समद दाद खान, एसएम गुफरान और नौशाद अहमद के कुशल मार्गदर्शन में अपना खेल निखार रही हैं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles