33.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

RCB के बल्लेबाज ने दिखाया जलवा: 221 की स्ट्राइक रेट से खेली नाबाद 102 रन की पारी

नई दिल्ली: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इस सीजन में कर्नाटक के बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल ने तमिल नाडु के खिलाफ शानदार पारी खेलते हुए नाबाद शतक लगाया। उनकी इस पारी की मदद से कर्नाटक ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 245 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके अलावा, कर्नाटक के ओपनर शरथ बीआर ने भी अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूती दी।

देवदत्त पडीक्कल ने खेला शानदार नाबाद 102 रन का शतक

इस मैच में तमिलनाडु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो उनके पक्ष में अच्छा साबित नहीं हुआ। कर्नाटक की शुरुआत मजबूत रही और पहले विकेट के लिए ओपनर शरथ बीआर और कप्तान मयंक अग्रवाल ने 33 गेंदों में 69 रन की साझेदारी की। मयंक के आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर देवदत्त पडीक्कल मैदान में आए और उन्होंने खेल का रुख बदल दिया। देवदत्त पडीक्कल आईपीएल में आरसीबी का हिस्सा हैं, जिन्हें इस फ्रेंचाइजी ने साल 2025 की नीलामी में 2 करोड़ में खरीदा था।

शरथ बीआर ने 23 गेंदों पर 53 रन की शानदार पारी खेली और आउट हो गए, लेकिन देवदत्त एक छोर पर डटे रहे और नाबाद पवेलियन लौटे। उन्होंने 46 गेंदों पर 221.74 की औसत के साथ नाबाद 102 रन की पारी खेली और इस दौरान उनके बल्ले से 6 छक्के और 10 चौके निकले। चौथे नंबर पर बैटिंग करने आए करुण नायर ने निराश किया और सिर्फ 4 रन ही बना पाए।

इसके अलावा, कर्नाटक के लिए स्मरण रविचंद्रन ने भी शानदार पारी खेली और देवदत्त पडीक्कल का जबरदस्त साथ दिया। रविचंद्रन ने 29 गेंदों में 46 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें उन्होंने 4 छक्के और 4 चौके लगाए। तमिलनाडु के लिए सोनू यादव ने सबसे अधिक सफलता हासिल की और 2 विकेट चटकाए, जबकि टी. नटराज को एक विकेट मिला।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles