25.6 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

WPL 2026 की तैयारियों में जुटी RCB, नए हेड कोच की नियुक्ति पर बोलीं कप्तान स्मृति मंधाना

नई दिल्ली : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 की मेगा नीलामी से पहले अपनी कोचिंग टीम में बड़ा बदलाव किया है। फ्रेंचाइज़ी ने मलोलन रंगराजन को नया हेड कोच नियुक्त किया है। मलोलन वर्ष 2024 से ही आरसीबी महिला टीम के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा रहे हैं, जहां वे पूर्व मुख्य कोच ल्यूक विलियम्स के साथ मिलकर टीम की रणनीति और प्रदर्शन पर काम कर रहे थे।

RCB ने मलोलन रंगराजन को सौपी हेड कोच की जिम्मेदारी

मलोलन रंगराजन को महिला टीम का हेड कोच इस वजह से बनाया गया है क्योंकि ल्यूक विलियम्स आगामी बिग बैश लीग (बीबीएल) सीजन के लिए एडिलेड स्ट्राइकर्स के मुख्य कोच होंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरसीबी ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि पिछले छह वर्षों से विभिन्न भूमिकाओं में आरसीबी के सहयोगी स्टाफ के प्रमुख सदस्य रहे मालोलन रंगराजन को अब आगामी डब्ल्यूपीएल चक्र के लिए मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

मलोलन रंगराजन की RCB महिला टीम के नए हेड कोच के रूप में नियुक्ति के बाद कप्तान स्मृति मंधाना ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं। मंधाना की अगुवाई में टीम ने WPL 2024 का खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने कहा कि वह मलोलन रंगराजन को इस नई भूमिका के लिए हार्दिक बधाई देना चाहती हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंधाना ने बताया कि उनके और रंगराजन के बीच बेहतरीन समझ और मजबूत कार्य संबंध हैं, और उन्हें उनके साथ क्रिकेट को लेकर चर्चा करना हमेशा प्रेरणादायक लगता है। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने टीम की खिलाड़ियों पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। मंधाना ने भरोसा जताया कि आने वाले सीजन में दोनों मिलकर आरसीबी महिला टीम को और भी ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

रंगराजन लगभग छह वर्षों से विभिन्न कोचिंग पदों पर आरसीबी फ्रैंचाइजी से जुड़े हुए हैं। रंगराजन ने 2011 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया था और बाद में वह उत्तराखंड से जुड़े। उन्होंने 47 प्रथम श्रेणी मैच खेले और 28.14 की औसत से 1,371 रन बनाए जिसमें एक शतक और 7 अर्द्धशतक शामिल हैं। गेंदबाजी में उन्होंने 28.98 की औसत से 136 विकेट लिए जिसमें पांच बार पांच विकेट हॉल शामिल हैं। उन्होंने ज्यादा टी20 और लिस्ट ए (वन-डे) मैच नहीं खेले। उन्होंने दो बार तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) फ्रैंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया। पेशेवर क्रिकेट में उनका आखिरी प्रदर्शन 30 साल की उम्र में TNPL 2019 सीजन में था।

WPL 2026 की मेगा नीलामी से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने अपनी टीम को लेकर कुछ अहम फैसले लिए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फ्रेंचाइज़ी ने अपनी मुख्य खिलाड़ियों — स्मृति मंधाना, एलिस पेरी, ऋचा घोष और श्रेयंका पाटिल — को रिटेन करने का निर्णय लिया है। वहीं, टीम ने हाई-प्रोफाइल भारतीय खिलाड़ियों रेणुका ठाकुर और स्नेह राणा को रिलीज कर दिया है। माना जा रहा है कि यह कदम आगामी सीजन के लिए टीम संयोजन और संतुलन को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles