33.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

RCB vs PBKS: IPL फाइनल में अगर बारिश खेल में बाधा डाले क्या है रिजर्व डे का नियम

नई दिल्ली: RCB और पंजाब किंग्स के बीच 3 जून, 2025 को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद में आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में नई चैंपियन टीम का ताज पहनना तय है, क्योंकि दोनों टीमें पहली बार खिताब जीतने की दहलीज पर हैं। दोनों टीमें आईपीएल के पहले सीजन से हिस्सा ले रही हैं, लेकिन अब तक ट्रॉफी उनके हाथ नहीं लगी। इस फाइनल में एक टीम इतिहास रचेगी, जबकि दूसरी को पहली ट्रॉफी के इतने करीब पहुंचकर निराशा झेलनी पड़ सकती है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, 3 जून को अहमदाबाद में बारिश की संभावना है। ऐसे में फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे के नियम क्या हैं, आइए जानते हैं।

पंजाब किंग्स और आरसीबी ने लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंक तालिका में क्रमशः पहला और दूसरा स्थान हासिल किया था। पहले क्वालीफायर में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को करारी शिकस्त दी थी। हार के बाद पंजाब ने दूसरे क्वालीफायर में मुंबई इंडियंस जैसी मजबूत टीम को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस मैच में श्रेयस अय्यर की 87 रनों की शानदार पारी ने पंजाब को जीत दिलाई। दूसरे क्वालीफायर में बारिश ने करीब तीन घंटे तक खेल में खलल डाला और लगा कि मैच रद्द हो सकता है। चूंकि क्वालीफायर में रिजर्व डे का प्रावधान नहीं था, अगर मैच रद्द होता तो अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर होने के कारण पंजाब किंग्स को फाइनल का टिकट मिल जाता। लेकिन फाइनल में ऐसी स्थिति में ट्रॉफी का फैसला कैसे होगा?

अहमदाबाद में बारिश की संभावना

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 3 जून 2025 को अहमदाबाद में बारिश की 20% संभावना है। सुबह बारिश की पूरी आशंका है और मैच के दौरान भी बारिश खेल बिगाड़ सकती है।

बीसीसीआई के नियम

बारिश की संभावना के साथ-साथ बीसीसीआई के नियम भी समझ लेते हैं। आईपीएल फाइनल में अगर बारिश खेल में बाधा डाले, तो इसके लिए 120 मिनट यानी लगभग दो घंटे का अतिरिक्त समय निर्धारित है। अगर बारिश थोड़े समय के लिए हो तो मैच पूरे 20 ओवर का खेला जाएगा, भले ही इसमें थोड़ा अधिक समय लगे। यदि बारिश दो घंटे से ज्यादा जारी रहती है, तो ओवरों की संख्या कम की जाएगी। फिर भी बीसीसीआई पूरी कोशिश करेगा कि कम से कम 5 ओवर का खेल हो सके, ताकि बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को चैंपियन घोषित किया जा सके।

रिजर्व डे का नियम

हां, आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे का प्रावधान है। अगर बारिश के कारण 3 जून को मैच शुरू नहीं हो पाता या पूरा नहीं हो पाता, तो 4 जून को खेल आयोजित किया जाएगा। हालांकि, रिजर्व डे की जरूरत पड़ने की संभावना कम ही है।

फाइनल मैच का शेड्यूल

टीमें: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स
तारीख: 3 जून, 2025
समय: शाम 7:30 बजे (IST)
टॉस: शाम 7:00 बजे (IST)
स्थान: नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles