24.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

रिलायंस बैडमिंटन:रामकृष्ण,शशि,प्रवीण,नफीस,जफर और राजेश-सुचिता ने जीते खिताब

भोपाल,21वीं रिलायंस ट्रॉफी इंटर प्रेस बैडमिंटन प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए एकल फाइनल मुकाबले में रामकृष्ण यदुवंशी ने जीतू बागरे को 21-18, 21-16 से हराकर खिताब जीत लिया। जबकि स्पोर्ट्स ग्रुप के युगल खिताबी मुकाबले में शशि शेखर और आरके यदुवंशी की जोड़ी ने जीतू बागरे और मोहन द्विवेदी की जोड़ी को 21-10, 21-15 से हराया। वहीं ओपन एकल वर्ग में प्रवीण मालवीय ने राहिल खान को 21-13, 21-18 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।

दूसरे युगल फाइनल मैच में नफीस और जफर की जोड़ी ने प्रकाश मोटवानी और राहिल खान को 21-13, 21-15 से हराया। वहीं मिश्रित युगल के फाइनल मुकाबले में राजेश भट्ट और सुचिता गावड़े की जोड़ी ने रोमांचक मुकाबले में रामकृष्ण यदुवंशी और अरुणिमा रजक को 21-19, 21-18 से हराकर बैडमिंटन का खिताब जीत लिया। पुरस्कार वितरण- संयुक्त संचालक डॉ. विनोद प्रधान, रिलायंस के हमीदुल्ला खान मामू, वरिष्ठ पत्रकार मृगेंद्र सिंह, कमल चावला, विकास खराड़कर, एस के परसाई और महेंद्र व्यास ने किया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles