30.3 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

भारत के लिए राहत की खबर: आयुष म्हात्रे अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए रवाना

नई दिल्ली : अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत के लिए अच्छी खबर सामने आई है। कप्तान आयुष म्हात्रे पूरी तरह फिट होकर साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हो गए हैं और जल्द ही भारतीय अंडर-19 टीम में शामिल होंगे। चोट के कारण आयुष पहले साउथ अफ्रीका दौरे पर खेले गए तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाए थे। वहीं, विहान मल्होत्रा भी इसी सीरीज में चोट के कारण मैदान पर नहीं उतर सके थे। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी ने टीम की कमान संभाली थी और भारतीय टीम ने सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान करते हुए बताया कि कप्तान आयुष म्हात्रे और उप-कप्तान विहान मल्होत्रा कलाई की चोट के कारण फिलहाल टीम से बाहर हैं। जैसे ही उनकी चोट पूरी तरह ठीक हो जाएगी, दोनों खिलाड़ी अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल होंगे।

15 जनवरी से भारत का टूर्नामेंट में आगाज

आयुष म्हात्रे को बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) से अनुमति मिलने के बाद भारतीय अंडर-19 टीम से जुड़ने के लिए साउथ अफ्रीका रवाना किया गया है। उनके नेतृत्व में भारत का अंडर-19 टीम 15 जनवरी को अपना पहला मैच अमेरिका के खिलाफ खेलेगी। इस टूर्नामेंट की मेजबानी जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे।

अंडर-19 भारत खेलेगा दो प्रैक्टिस मैच

भारत ग्रुप ए में शामिल है और ग्रुप चरण में उसे अमेरिका के अलावा न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ भी मुकाबले खेलने हैं। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले टीम 9 से 14 जनवरी के बीच वॉर्मअप मैचों में अपनी तैयारी पूरी करेगी। भारत को 10 जनवरी को स्कॉटलैंड और 12 जनवरी को इंग्लैंड के खिलाफ वॉर्मअप मुकाबले खेलने हैं।

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत का स्क्वाड

आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा ​​(उप-कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles